{"_id":"5f15ed558ebc3ea0a7083217","slug":"hot-rain-gets-rid-of-heat-water-enters-houses-pratapgarh-news-ald2815430120","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोरदार बारिश से गर्मी से निजात, घरों में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोरदार बारिश से गर्मी से निजात, घरों में घुसा पानी
विज्ञापन
सोमवार सुबह हुई रिमझिम बारिश।
- फोटो : PRATAPGARH
सोमवार की सुबह जोरदार बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से निजात मिल गई। शहर में कम जबकि ग्रामीण इलाके में झमाझम बरसात हुई। कई घरों में पानी घुस गया। वहीं सदर विकास खंड में एक कच्चा मकान भर-भराकर गिर पड़ा। मौसम विभाग ने 34.0 मिमी बारिश होने का दावा किया है।
सोमवार की सुबह हुई जोरदार बरसात से गांव के लोगों की मुसीबत बढ़ गई है। सदर विकास खंड के चांदपुर गांव निवासी रंजीत यादव का कच्चा मकान भर-भराकर गिर पड़ा। बरसात का पानी अंदर घुसने से गृहस्थी के सामान नष्ट हो गए। जबकि रंगोली गांव में रामसुमेर, संदीप यादव, रणजीत यादव, बंशीलाल, मनोज कुमार, राम बहादुर के घरों में पानी भर गया है। कमरों में पानी भरने से राशन, बिस्तर सब भीग गया। सोमवार को बरसात जिले भर हुई, मगर ग्रामीण इलाकों में अधिक बारिश होेने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। मौसम विभाग ने जिले में 34.0 मिमी बरसात होने का दावा किया है।
बीस लाख का गबन करने वाला एडीओ निलंबित
चौदहवें वित्त आयोग के कंटीजेंसी के 20 लाख रुपये की बंदरबांट करने वाले सांगीपुर विकास खंड के एडीओ पंचायत आद्या प्रसाद द्विवेदी को शासन ने निलंबित कर दिया है। दो साल पहले एडीओ पंचायत ने यह घपला किया था। अफसरों ने कार्रवाई के लिए फाइल भेजी थी। उधर, डीपीआरओ ने एक वीडीओ को निलंबित और पांच के वेतन भुगतान पर रोक लगाई है।
विज्ञापन
जिले के सांगीपुर विकास खंड में वर्ष 2018 में चौदहवें वित्त आयोग के तहत ब्लाक को कंटीजेंसी के लिए मिले 20 लाख रुपये का बंदरबांट कर लिया गया था।
तत्कालीन सीडीओ राजकमल यादव ने मामले की जांच कराई तो एडीओ पंचायत आद्या प्रसाद व्दिवेदी आरोपी मिले थे। सीडीओ ने कार्रवाई के लिए शासन को फाइल भेज दी थी, मगर सेटिंग के चलते कार्रवाई नहीं हो रही थी। नए डीपीआरओ के शासन में पहल करते ही सोमवार को आरोपी एडीओ को निलंबित कर दिया गया। उधर, डीपीआरओ रवि शंकर व्दिवेदी ने बाबा बेलखरनाथधाम के पिपरी खालसा में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी कमलाकांत पांडेय को निलंबित कर दिया है, जबकि पांच अन्य को चेतावनी देते हुए वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है। डीपीआरओ ने बताया कि विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वाले किसी भी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।
निरीक्षण में गायब मिले दो अफसरों का रोका वेतन
सीडीओ डा. अमित पाल शर्मा ने सोमवार को दिव्यांगजन अधिकारी और पिछड़ावर्ग कल्याण अधिकारी के कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में दिव्यांगजन अधिकारी आरपी सिंह और पिछड़ावर्ग कल्याण अधिकारी ज्योति त्रिवेदी के गायब मिलने पर सीडीओ ने वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है। सीडीओ ने चेताया है कि गायब रहने वाले अफसरों और कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा।

ोमवार को सुबह हुई जोरदार बारिश से भंगवा चुंगी चौराहे पर हुए जलभराव से परेशान हुए लोग।- फोटो : PRATAPGARH