फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   holi news in pratapgarh 1

होली में खप गई दो करोड़ की शराब

Thu, 24 Mar 2016 05:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 24 Mar 2016 05:52 PM IST
विज्ञापन
holi news in pratapgarh 1
रामपुर मे बुधवार रात होलिका दहन का दृश्य।
जिले में दो दिन होली मनाई गई। रंगों के पर्व पर जश्न मनाने के लिए युवाओं की टोलियों के साथ ही बुजुर्गों ने मदिरा का रसपान किया। दो दिन में करीब दो करोड़ की शराब लोग गटक गए। इतना ही नहीं शासन के आदेश को दरकिनार कर दुकानदार दुकानें खोलकर शराब बेचते रहे। जनपद में बुधवार व गुरुवार को होली का पर्व मनाया गया। भले ही शासन व आबकारी विभाग ने शराब की सभी दुकानों को बंद करने का आदेश सुनाया था, लेकिन दबंग दुकानदार आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए प्रतिबंध के बाद भी दुकानें खोलकर बिक्री करते रहे।
विज्ञापन


हालांकि होली की मस्ती में सराबोर होने के लिए होलियारों ने पहले से ही अंग्रेजी व देशी शराब खरीदकर स्टाक जमा कर रखा था। इसके बाद भी लोग नशा उतरने के बाद शराब खोजते रहे। दुकानदार सभी से अधिक दाम वसूलकर शराब देते नजर आए। आबकारी व पुलिस विभाग चाहकर भी इस पर रोक नहीं लगा सका। शहर में लोग अंग्रेजी के साथ ही बीयर का सेवन करते नजर आए तो वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में देशी की धूम रही। हर कोई अपनी पसंद की मदिरा दो दिनों तक गटकता रहा। आबकारी विभाग की मानें तो करीब दो करोड़ की शराब दो दिनों के बीच होलियारों ने खरीदी है। जिला आबकारी अधिकारी बच्चालाल ने बताया कि उन्होंने तो दुकानें बंद करने का आदेश दिया था। अभी मैं घर पर हूं। कार्यालय आने के बाद ही कोई जानकारी दे सकूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed