फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Hockey: Prayagraj won the title by defeating Pratapgarh

हॉकी : प्रयागराज ने प्रतापगढ़ को हराकर जीता खिताब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Hockey: Prayagraj won the title by defeating Pratapgarh
शहर स्थित पुलिस लाइन खेल मैदान पर बुधवार को प्रयागराज जोन की 28वीं अंतरजनपदीय हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला प्रयागराज और प्रतापगढ़ के बीच खेला गया। फाइनल में प्रयागराज ने जनपद को 4-2 से शिकस्त देकर खिताब पर कब्जा जमाया। फाइनल मुकाबले का शुभारंभ एसपी डाॅ. अनिल कुमार ने किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रतापगढ़, प्रयागराज, कौशाम्बी, फतेहपुर, हमीरपुर और बांदा की पुरुष हॉकी टीमों ने प्रतिभाग किया। पुलिस बल में खेल भावना, अनुशासन एवं टीम भावना को बढ़ावा देने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हालांकि मंडल में एक भी महिला टीम प्रतियोगिता में प्रतिभाग नहीं किया। सिर्फ पुरुष खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जबकि हॉकी प्रतियोगिता महिला और पुरुष दोनों खिलाड़ियों के लिए आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

समापन समारोह में पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार, मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन पुलिस विभाग में कार्यरत कार्मिकों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ आपसी सौहार्द एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना को भी सुदृढ़ करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed