फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   History sheeter miscreant got shot in the leg in police encounter

पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर बदमाश के पैर में लगी गोली,भागे साथी को जंगल से दबोचा

Mon, 09 Aug 2021 11:49 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
History sheeter miscreant got shot in the leg in police encounter
अंतू पुलिस मुठभेड़ में घायल अस्पताल में भर्ती बदमाश। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
चेकिंग के दौरान पुलिस से हुई मुठभेड़ में हिस्टीशीटर बदमाश के पैर में गोली लगी। अंधेरे का फायदा उठाकर भाग रहे दूसरे बदमाश को भी पुलिस ने दबोच लिया। घायल बदमाश को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। बाद में दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के निर्देश पर रविवार रात अपराधियों की धरपकड़ के लिए चेकिंग अभियान चल रहा था। अंतू के चौकी प्रभारी किठावर अपने हमराहियों के साथ चेकिंग कर रहे थे। इस बीच दो युवक पल्सर बाइक से निकले। संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया मगर वह भाग निकले। चौकी प्रभारी ने उनका पीछा किया। सिंघनी पुल के पास पुलिस की दूसरी टीम ने भाग रहे बाइक सवार युवकों को पकड़ने के लिए घेराबंदी कर दी। यह देख बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायर करते हुए भागने लगे। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की।
विज्ञापन

जिसमें भाग रहे बदमाश के पैर में पुलिस की गोली लगी और वह गिर पड़ा। उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। रात में भारी फोर्स के साथ सर्च अभियान चलाकर उसे भी जंगल से दबोच लिया। गोली लगने से घायल हिस्ट्रीशीटर बदमाश श्याम बहादुर वर्मा को मेडिकल कॉलेज लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी अभय पांडेय भी रात में ही फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि श्याम बहादुर वर्मा उर्फ राजाबली शनिचरा डेरवा थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी का रहने वाला है और हिस्ट्रीशीटर है। उसके ऊपर मानधाता, अंतू, नगर कोतवाली व अमेठी के संग्रामपुर में नौ मुकदमे दर्ज हैं। दूसरा बदमाश मोहम्मद हुसैन निवासी सिधौली का पुरवा थाना सांगीपुर है। घायल हिस्ट्रीशीटर बदमाश के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। मौके से मिली बाइक भी चोरी की निकली।

अंतू पुलिस द्वारा मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश। संवाद

अंतू पुलिस द्वारा मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed