फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Historical Bharat Milan will start with the tableau of Ram Darbar

राम दरबार की झांकी से होगा ऐतिहासिक भरत मिलाप का आगाज

Wed, 09 Oct 2019 11:24 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Historical Bharat Milan will start with the tableau of Ram Darbar
भरत मिलाप मेले की तैयारी में रामलीला मैदान के समीप रोड पर लगी लाइट। - फोटो : PRATAPGARH
ऐतिहासिक भरत मिलाप की तैयारी को लेकर श्रीरामलीला समिति जोरशोर से जुटी है। गुरुवार शाम राम दरबार की झांकी से ऐतिहासिक भरत मिलाप का आगाज होगा। इसके बाद दूसरे दिन भोर में आकर्षक झांकियों के बीच भरत मिलाप का समापन होगा। इसकी तैयारी को लेकर बुधवार को दिनभर पदाधिकारी जुटे रहे।
विज्ञापन

आकर्षक लाइटिंग के लिए शहर में झालर और झूमर लगाए गए हैं। डिजिटल लाइटिंग भी की जा रही है। झांकियों पर इनकी रोशनी पड़ते ही अद्भुत नजारा दिखेगा। शाम को छह बजते ही पूरा शहर रोशनी में नहा उठेगा। शाम साढ़े सात बजे गोपाल मंदिर में श्रीरामलीला समिति द्वारा राम दरबार की झांकी से भरत मिलाप का आगाज होगा।
विज्ञापन

यह झांकी चौक घंटाघर होते ही सीधे बेल्हादेवी धाम पहुंचेगी। अध्यक्ष श्याम शंकर सिंह ने बताया कि यहां राम दल में सम्मिलित होगी। इसके बाद फिर साढ़े नौ बजे से हनुमान दल, भरत दल व लवकुल दल के साथ ही मंडलों की झांकियों की कतार दिखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नि:शुल्क थैला वितरण को लगेगा कैंप
भरत मिलाप के दौरान जगह-जगह समिति द्वारा नि:शुल्क थैला वितरण के लिए स्टॉल लगाया जाएगा। लोगों को थैला बांटकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। समिति के अध्यक्ष ने बताया कि प्लास्टिक मुक्त भारत का भी संकल्प दिलाया जाएगा।
जगह-जगह लगेंगे भूले-भटकों के शिविर
भरत मिलाप को देखने के लिए जिले के साथ ही गैर जनपदों से भी भारी भीड़ उमड़ती है। भीड़ में बच्चे व बुजुर्ग भटक जाते हैं। इनकी सुविधा के लिए जगह-जगह शिविर लगेंगे। मुख्य कैंपस घंटाघर के पास होगा।

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर भी होंगे
भरत मिलाप में जगह-जगह नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। ताकि किसी को किसी तरह कोई दिक्कत न हो।

रत मिलाप मेले की तैयारी में चौक घंटाघर में टूटी सडक बनाने में जुटे विभागीय कर्मचारी।

रत मिलाप मेले की तैयारी में चौक घंटाघर में टूटी सडक बनाने में जुटे विभागीय कर्मचारी।- फोटो : PRATAPGARH

भरत मिलाप मेले की तैयारी में चौक घंटाघर को विद्युत लाइटों से सजाया गया।

भरत मिलाप मेले की तैयारी में चौक घंटाघर को विद्युत लाइटों से सजाया गया।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed