{"_id":"5e9ddb928ebc3ed57d5838ab","slug":"highway-shops-did-not-open-due-to-fear-of-police-lock-remained-hanging-pratapgarh-news-ald273832513","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के डर से नहीं खुलीं हाइवे की दुकानें, लटकता रहा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के डर से नहीं खुलीं हाइवे की दुकानें, लटकता रहा ताला
विज्ञापन
Highway shops did not open due to fear of police, lock remained hanging
- फोटो : PRATAPGARH
जिला प्रशासन ने हाइवे किनारे के ढाबे, ट्रकों की मरम्मत और पंक्चर की दुकानें भले ही खोलने का आदेश दिया है, मगर पुलिस के डर से एक भी दुकानें नहीं खुलीं। सुबह जो दुकानें खुली थीं, उन्हें दस बजते ही बंद करा दिया गया। हालांकि हाइवे पर ट्रकों का आवागमन लगा रहा।
सोमवार से शासन ने हाइवे के ढाबों, ट्रकों की मरम्मत और पंक्चर की दुकानों को खोलने का आदेश जारी किया था, मगर जिले के दुकानदारों के हाथ निराशा लगी। सुबह खुलीं दुकानों को पुलिस ने दस बजते ही डंडा पटककर बंद करा दिया।
दुकानदारों ने शासन के आदेश का हवाला देने का प्रयास किया तो पुलिस का जवाब था कि अभी डीएम का कोई आदेश हमारे पास नहीं आया है। इससे जो लोग दुकानें खोले हुए थे वह भी बंद कर दिए।
विज्ञापन
हालांकि प्रयागराज-फैजाबाद हाइवे, रायबरेली-वाराणसी हाइवे पर ट्रकों का आवागमन शुरू हो गया। दोपहर में सड़कें सूनी देखकर चालक तेज गति से ट्रकों को लेकर जाते हुए दिखे। पुलिस की सख्ती के चलते भंगवाचुंगी स्थित रिपेयरिंग की दुकानों पर ताला लटकता रहा।