फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   heavy rain, water lodging

न बचे घर, न ही दफ्तर, मानो डूबा पूरा शहर

Tue, 11 Jul 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 11 Jul 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
heavy rain, water lodging
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ - फोटो : pratapgarah
बरसात से सरकारी व अर्ध सरकारी कार्यालयों के परिसर डूब गए। इसके चलते पूरे दिन कर्मचारियों के साथ ही आम लोगों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं रेलवे स्टेशन का ट्रैक भी पानी में डूब गया। कर्मचारी पानी निकालने का प्रयास करते रहे।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह बरसात से सरकारी कार्यालयों के परिसरों में पानी ही पानी नजर आया। कचहरी में हर ओर पानी ही था तो एसपी कार्यालय के अंदर तक पानी पहुंच गया। स्थिति यह हो गई कि कर्मचारियों को अंदर जाने के लिए जूते उतारने पड़ रहे थे। एसपी आफिस के लगभग हर कार्यालय में पानी भरा हुआ था। इसके चलते कर्मचारियों के साथ ही कार्यालय आने वाले तमाम लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। पंप से पानी निकलवाया गया। पुलिस लाइन, कचहरी परिसर समेत अन्य स्थानों पर जलभराव की समस्या से लोग जूझते रहे। उधर रेलवे स्टेशन के ट्रैक के किनारे बनीं नालियां चोक होने के कारण ट्रैक डूब गया। कर्मचारियों ने फावड़ों की मदद से गंदगी को बाहर निकालकर पानी को नाले से निकाला। इसके अलावा आरक्षण कार्यालय, लाबी सहित कई आफिसों में छत टपकने से कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिन भर सफाई कर्मी कार्यालयों से पानी साफ करते रहे।
विज्ञापन

वहीं शहर के कई मुहल्लों में जलभराव हो गया। नगर के सिनेमा रोड, पल्टन बाजार मुहल्ले में जलनिकासी का इंतजाम न होने से पानी भर गया है। रोड के किनारे बनी दुकानों के भीतर पानी घुस गया। यही नहीं पल्टन बाजार शिवमंदिर के पास की दुकानों में पानी के घुसने से व्यापारियों का काफी नुकसान हुआ। उधर विवेक नगर मुहल्ले के कई घरों में भी पानी घुस गया। इसके अलावा जोगापुर, जीआईसी रोड, अम्बेडकर चौराहा, जल निगम के सामने कटरा रोड पर भारी जल जमाव हो गया। इससे लोगों को आने जाने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। इसके  अतिरिक्त भी कई जगहों पर सड़कों पर बने गड्ढों में पानी भरने से बाइक सवार लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। सदर विकासखंड के बड़नपुर में जलभराव के कारण पूरी सड़क पर पानी भर गया। पहले से काटे गए मार्ग के कारण वाहनों का आवागमन ठप हो गया। इससे वाहनों को दूसरे रूट से घूमकर आना पड़ा। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई जगहों पर फंसे वाहन, लगा जाम
बारिश से हर तरफ पानी भर गया। पानी निकलने की जगह न होने के कारण सड़कों पर वाहन चलने से कीचड़ हो गया। अम्बेडकर चौराहे पर टेंपो अड्डे के पास ही वाहनों ने लोगों के कपड़े खराब कर दिए। मीराभवन से अम्बेडकर चौराहे तक सड़क न बनने के कारण वाहनों से कीचड़ लोगों के कपड़े खराब करते रहे। करनपुर सेनानी मोहल्ला, स्टेशन रोड, पुराना माल गोदाम रोड के पास पानी में कई वाहन भी फंस गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed