फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Heavy rain in the afternoon, water entered the houses and shops

दोपहर बाद झमाझम बारिश, शहर लबालब

Fri, 26 Aug 2022 01:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain in the afternoon, water entered the houses and shops
वृहस्पतिवार को दोपहर बाद हुई जोरदार बारिश से सिनेमा रोड पर हुआ जलभराव। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
बृहस्पतिवार को दोपहर बाद शहर में पश्चिमी हवाओं संग झमाझम बरसात हुई। करीब एक घंटे की बारिश से शहर में सड़कों और मोहल्लों की गालियों में जलभराव हो गया। सिनेमा रोड और पल्टन बाजार में सड़क पर घुटने तक पानी लग गया।
विज्ञापन

आवागमन में काफी दिक्कत हुई। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 31.5 व न्यूनतम 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुल 31.0 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।
बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे करीब एक घंटे तक रुक-रुक कर बरसात हुई। इसके बाद मौसम साफ हो गया। धूप का असर तेज हो गया। उमसभरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। दोपहर करीब दो बजे एकाएक मौसम का मिजाज बदल गया। पश्चिमी हवाएं चलने लगीं।
विज्ञापन

आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया। दोपहर करीब तीन बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक बरसात होती रही। इससे जगह-जगह जलभराव हो गया। शहर के पल्टन बाजार, चंपा सुर्ती रोड, अचलपुर, बेगमवार्ड, आजाद नगर, दहिलामऊ आदि जगहों पर जलभराव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे आवागमन बाधित हो गया। सब्जी मंडी में जलभराव के चलते दुकानदारों को फजीहत झेलनी पड़ी। जगह-जगह ई-रिक्शा खड़े हो गए। बाइक तक निकलना मुश्किल हो गया। शहर के शिवजीपुरम में भीषण जलभराव हो गया। इसके अलावा जगह-जगह कीचड़ और जलजमाव से भी लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। एसपी आफिस, कचहरी, कृषि भवन में भी भीषण जलभराव हो गया।

शहर में एक महीने बाद हुई झमाझम बारिश
शहर में बीते 25 जुलाई को झमाझम बारिश हुई थी। मौसम विभाग के अनुसार 47 मिमी बारिश रिकार्ड की गई थी। करीब एक महीने बाद बृहस्पतिवार को झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार कुल 31 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed