फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Heat disappears due to incessant rain, water logging in the city, traffic problems

लगातार बारिश से गर्मी गायब, मौसम खुशनुमा, शहर में जगह-जगह जलजमाव, आवागमन में हुई दिक्कत

Fri, 25 Sep 2020 12:28 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
Heat disappears due to incessant rain, water logging in the city, traffic problems
रिमझिम बारिश में छतरी लेकर शाम को घर से बाहर निकले बच्चे। - फोटो : PRATAPGARH
बुधवार की तरह ही बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन जिले में बारिश का क्रम लगा रहा। कभी रिमझिम तो कभी झमाझम बारिश होती रही। पुरवा हवाओं संग बारिश से तापमान लुढ़क गया। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। हालांकि बारिश से शहर में जलजमाव की समस्या हुई। अधिकतम तापमान 29.4 व न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। कुल 36 मिमी बारिश हुई।
विज्ञापन

मंगलवार से आसमान में बादलों ने डेरा जमा रखा है। बुधवार को भोर से बारिश का क्रम लगा है। बृहस्पतिवार को दिनभर आसमान में बादलों की सक्रियता बनी रही। कभी रिमझिम तो कभी झमाझम बारिश से मौसम सुहाना बना रहा। गर्मी से लोगों को राहत मिल गई।
विज्ञापन

हालांकि बारिश से शहर में जगह-जगह जलजमाव हो गया। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। शहर के बाबागंज, पंजाबी मार्केट, सदर बाजार, पल्टन बाजार, दहिलामऊ, भगवाचुंगी, जोगापुर, बलीपुर में जलजमाव से लोग परेशान हुए। दोपहर में थोड़ी देर के लिए मौसम साफ हुआ, मगर पुरवा हवाओं की दखल से फिर बादल सक्रिय हो गए। शाम को झमाझम बारिश शुरू हो गई। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि बादलों की सक्रियता बनी है। अभी और बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन में 102 मिमी बारिश
लगभग एक महीने तक सूखा रहने के बाद दो दिनों से बादल झमाझम बरसात कर रहे हैं। तीन दिन के भीतर 102 मिमी बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अभी बारिश के आसार बने हुए हैं।

छह डिग्री सेल्सियस लुढ़का तापमान
लगातार तीन दिनों की बारिश से तापमान लुढ़क गया है। तीन दिन में करीब छह डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से लुढ़ककर अब 29 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 29 से लुढ़ककर 25 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है।

गुरूवार को हुई रिमझिम बारिश।

गुरूवार को हुई रिमझिम बारिश।- फोटो : PRATAPGARH

कटरा रोड स्थित शिवजीपुरम में जल निकासी का व्यवस्था न होने से भरा बारिश का पानी।

कटरा रोड स्थित शिवजीपुरम में जल निकासी का व्यवस्था न होने से भरा बारिश का पानी।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed