{"_id":"64122a693cbbb6d76e0349d6","slug":"heads-surrounded-bdo-office-due-to-non-payment-of-mnrega-pratapgarh-news-c-3-1-78790-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: मनरेगा भुगतान नहीं होने पर प्रधानों ने घेरा ब्लाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: मनरेगा भुगतान नहीं होने पर प्रधानों ने घेरा ब्लाक
विज्ञापन
जिले के अन्य ब्लाकों में मनरेगा के पक्के कार्यो का करोड़ों का भुगतान होने मगर गौरा ब्लाक में भुगतान नहीं होने पर नाराज प्रधानों ने बुधवार को बीडीओ कार्यालय का घेराव किया। प्रधानों का आरोप है कि बीडीओ ने जानबूझकर भुगतान में लापरवाही बरती थी। प्रधानों के आक्रोशित होने की जानकारी होने पर बीडीओ आनन-फानन में ब्लाक पहुंचे और प्रधानों को आश्वासन दिया है कि अगली बार धनराशि आने पर भुगतान कर दिया जाएगा।
मनरेगा में फरवरी और मार्च माह में करोड़ों रूपये का भुगतान लगभग हर ब्लाकों में हुआ है। नए कार्यों के साथ ही पुराने कार्यो का भुगतान करने के लिए बजट जारी किया गया था। गौरा ब्लाक में अधिकांश ग्राम पंचायतों का भुगतान नहीं किया गया। इससे नाराज प्रधानों ने बुधवार को बीडीओ कार्यालय का घेराव करके भुगतान नहीं करने के दोषी बीडीओ को बुलाने पर अड़ गए।
पूर्व प्रमुख राकेश कुमार ने बीडीओ को फोनकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए ब्लाॅक आने को कहा। थोड़ी देर बाद पहुंचे बीडीओ धीरेंद्र तिवारी ने प्रधानों को भरोसा दिया कि अगली बार पक्के कार्यों के भुगतान के लिए बजट आते ही भुगतान कराया जाएगा। बीडीओ का कहना था कि सरवर डाउन होने के कारण इस बार भुगतान करने में सफलता नहीं मिली। इस मौके पर बड़ी संख्या प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -