फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Harshit in Inter, topper of Vedanta district in high school

इंटर में हर्षित, हाईस्कूल में वेदांत जिले के टॉपर

Sat, 23 Jul 2022 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Harshit in Inter, topper of Vedanta district in high school
न्यू एंजिल्स इंटर कालेज में सीबीएसई बोर्ड इंटर की परिणाम देख खुशी का इजहार करती छात्राएं। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
इंटर में हर्षित, हाईस्कूल में वेदांत किेंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई बोर्ड) की इंटर की परीक्षा में छींटपुर स्थित डॉल्फिन पब्लिक स्कूल के छात्र हर्षित मिश्रा ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया है। लालगंज के नागेशदत्त पब्लिक स्कूल के छात्र मनीष शुक्ल व रवींद्र गुप्ता 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे व जवाहर नवोदय की छात्रा स्वाती दुबे 96 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

हाईस्कूल की परीक्षा में संस्कार ग्लोबल स्कूल के छात्र वेदांत गुप्ता 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉपर बने हैं। आत्रेय एकेडमी के आकर्ष आनंद 98.4 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे, 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर आत्रेय एकेडमी की अनन्या जिंदल व नागेश दत्त की श्रद्धा मिश्रा तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

जिले में सीबीएसई बोर्ड के हाईस्कूल के 34 व इंटर के 17 विद्यालय हैं। हाईस्कूल की परीक्षा में तीन हजार जबकि इंटर में पांच हजार बच्चे पंजीकृत थे। शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे बारहवीं का परिणाम जारी होने के बाद स्कूलों में छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ी पड़ी। शत प्रतिशत रिजल्ट के बाद बच्चे खुशी से उछल पड़े। इंटर में कटरामेदनीगंज के संगम इंटरनेशनल स्कूल के अर्पित सिंह 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में चौथे व टेऊंगा स्थित संस्कार पब्लिक स्कूल की छात्रा यशी सिंह 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पांचवें स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह हाईस्कूल की परीक्षा में संस्कार ग्लोबल स्कूल के छात्र आयुष गुप्ता 97.8 प्रतिशत प्राप्त कर जिले में चौथे स्थान पर रहे। संस्कार ग्लोबल स्कूल के ही छात्र मोहन सिंह व अखिलेश सिंह 97.6 प्रतिश अंक प्राप्त कर पांचवें स्थान पर रहे। टॉपरों को स्कूलों एवं घरों में बधाई देने वालों की भीड़ लगी रही। परिजनों एवं गुरुजनों ने मिठाई खिलाकर मेधावियों का उत्सावर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed