फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Half the city sealed, roads jammed

आधा शहर सील, सड़कों पर जाम

Sat, 18 Jul 2020 12:46 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 12:46 AM IST
विज्ञापन
Half the city sealed, roads jammed
चौक से भंगवा चुंगी रोड जीजीआईसी के सामने लगा जाम। - फोटो : PRATAPGARH
आधा शहर हॉटस्पॉट घोषित होने से सील कर दिया गया है। शहर के प्रमुख रास्ते और मार्केट बंद होने से शहर में दिनभर जाम लग रहा है और हाइवे पर वाहन रेंगते रहे। सुबह से शाम तक लोगों को जाम में घंटों जूझना पड़ रहा है। जाम से बचने के लिए बाइक सवार और पैदल राहगीर गलियों से रास्ता खोजते रहे।
विज्ञापन

शहर में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिन इलाकों में मरीज मिल रहे हैं वहां 250 मीटर की परिधि में प्रशासन हॉटस्पाट बनाते हुए इलाके को सील कर रहा है। डीएम कैंप कार्यालय के बगल से एसपी कार्यालय के निकट और अंसारी नर्सिंग होम तक सड़क को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

इससे विकास भवन, कटरामेदनीगंज मार्ग पूरी तरह बंद है। ट्रेजरी चौराहे से राजापाल टंकी और जिला अस्पताल मार्ग, सदर मोड़, अजीतनगर, अचलपुर, निर्मल पैलेस के सामने और पंजाबी कालोनी, गल्ला मंडी, फल मंडी को भी सील कर दिया गया है। इन प्रमुख इलाकों के सील होने से व्यापारियों का जहां नुकसान हो रहा है, वहीं राहगीरों को तपती धूप में घंटों जाम से बाहर निकलने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजापाल टंकी से जिला अस्पताल मार्ग बंद होने से लोगों को पल्टन बाजार और बलीपुर होकर अस्पताल जाना पड़ रहा है। शुक्रवार को शहर में बाइक से निकलने वाले लोग सड़कों पर जाम देखकर गलियों में रास्ता खोजते रहे। सदर मोड़ सील होने से हाइवे पर चलने वाले भारी वाहनों और बसों के लिए अब सिर्फ एक ही रास्ता है। जिससे हाइवे पर सुबह से शाम तक भीषण जाम लग रहा है।
शुक्रवार को बाबागंज, सिनेमा रोड, सब्जी मंडी, जिला अस्पताल के सामने घंटों जाम लगा रहा। चिलचिलाती धूप में लोग परेशान रहे। वाहनों का काफिला इतना लंबा था कि जाम खुलने का नाम ही नहीं ले रहा था। शाम को भीड़ इतनी बढ़ी की वाहनों को आगे बढ़ाने के लिए मकंद्रूगंज पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों को लाठी लेकर निकलना पड़ा।

गायब रहे यातायात पुलिसकर्मी
शहर की अधिकांश सड़कें सील होने से पुलिस लाइन चौराहा और चौक में वाहनों की लाइन लग जा रही है। चौराहे पर तैनात यातायात पुलिस का पता नहीं चलता है। शुक्रवार को दोपहर में वाहनों की भीड़ और जाम देखकर ड्यूटी पर तैनात सिपाही भी गायब हो गया। इससे काफी देर तक जाम लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed