फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Guarded the ghats, devotees continue to bathe away

घाटों पर पहरा, दूर स्नान करते रहे श्रद्धालु

Sun, 05 Jul 2020 11:51 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Guarded the ghats, devotees continue to bathe away
घाटों पर पुलिस का पहरा होने के चलते श्रद्धालुओं ने गुरुपूर्णिमा पर घाटों से दूर गंगा स्नान किया। इसके साथ गुरु को याद करते हुए गंगा पूजन भी किया। पुलिस का पहरा होने के चलते घाट तो सूने रहे लेकिन लोगों ने घाटों से दूर स्नान किया।
विज्ञापन

गुरुपूर्णिमा पर पुलिस के पहरे के बीच लोगों ने गंगा स्नान किया। इस दौरान घाटों पर तो सीमित संख्या में श्रद्धालु पहुंचे लेकिन घाटों से दूर भारी संख्या में लोग स्नान करते दिखे। वहां उन्होंने स्नान के साथ ही पूजन भी किया।
विज्ञापन

मानिकपुर के शहाबाद घाट पर तो पुलिस के डर से महज कुछ ही लोग स्नान करने पहुंचे लेकिन छोटे-छोटे घाटों पर श्रद्धालुओं ने स्नान किया। इसमें कैलाश आश्रम, शहाबाद मल्लाही टोला आदि घाटों पर श्रद्धालु स्नान करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर पुलिस भी जगह-जगह यात्रियों को स्नान के लिए जाने से रोकती रही लेकिन श्रद्धालु पुलिस केा धता बताकर घाटों तक पहुंचते रहे। इसी तरह से कालाकांकर गंगा घाट पर गुरु पूर्णिमा के पर्व पर स्नान करने वालों की भीड़ रविवार को रही। घाट पर स्नान करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पूजन अर्चन किया। हालांकि घाट पर जाने वाले रास्तों पर पुलिस का पहरा रहा।
पर्यावरण संतुलन में पौधे निभाते हैं अहम भूमिका
वन महोत्सव के वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन जगह-जगह किया गया। गांवों में प्रधानों ने तो विद्यालयों में शिक्षकों ने पौधरोपण किया। इस दौरान फलदार के साथ ही छायादार वृक्षों का भी रोपण किया गया।
परियावां के आलापुर स्थित जनता इंटरमीडिएट कालेज आलापुर व राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वाजिदपुर, कालाकांकर में प्रधानाचार्य अवधेश नारायण उपाध्याय एवं प्रधानाचार्य अशोक कुमार, इंदू यादव की अगुवाई में पौधरोपण कर हरियाली लाने का संकल्प लिया गया। बाबागंज ब्लाक के ग्राम पंचायत राजापुर में खंड विकास अधिकारी संतोष यादव ने पहुंचकर वृक्षारोपण किया।
उन्होंने कहा कि मानव जीवन के लिए वृक्षों का होना बहुत जरूरी है। इसलिए हमें अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करना चाहिए। बीडीओ ने सराय खानदेव, पटना, पूरमई सुल्तानपुर आदि ग्राम पंचायतों में भी पहुंचकर वृक्षारोपण किया। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र प्रताप उर्फ बबलू, एडीओ सहकारिता रोहित वर्मा भी मौजूद रहे। इसी तरह से कुंडा ब्लाक के डीहा गांव में प्रधान ध्यानी सिंह, जैकी सिंह और राना सिंह ने वृक्षारोपण किया। इस दौरान दर्जनों पौधे लगाकर उनके संरक्षण के लिए ब्रिकगार्ड भी बनाया गया।
मंडलायुक्त किया पौधरोपण कर किया गांव का निरीक्षण
वन महोत्सव के उपलक्ष्य में मंडलायुक्त ने कुंडा के मवई बाईपास के पास पौधरोपण किया। इसके बाद उन्होंने शहाबपुर गांव का निरीक्षण किया और वहां भी पौधरोपण करते हुए ग्रामीणों को पौधों का वितरण किया। मंडलायुक्त ने गांव में बने विद्यालय का भी निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय के कार्यों के बारे में जानकारी करते रहे और अंत में उन्होंने प्रधान के कार्यों से खुशी जताई।
वन महोत्सव के वृहद पौधरोपण कार्यक्रम में मंडलायुक्त प्रयागराज शामिल हुए। कुंडा के मवई फटकी के पास वन विभाग ने पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया था। करीब 11 बजे मवई बाईपास के पहुंचकर मंडलायुक्त राकेश कुमार ने पौधरोपण किया। इसके बाद वह शहावपुर गांव में पिछले वर्ष किए गए पौधरोपण का निरीक्षण करने पहुंचे।
गांव में लठिहा तालाब के किनारे उन्होंने अधिकारियों के साथ आम, अमरूद, शरीफा, सहजन आदि पेड़ों का रोपण किया। इसके बाद पंचायत भवन में भी पौधरोपण किया गया। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय के टिनशेड में लाभार्थियों एवं प्रवासी श्रमिकों के साथ गोष्ठी हुई। इसमें ग्राम प्रधान प्रभाकर सिंह एवं ग्राम पंचायत अधिकारी शेषांक कुमार ने गांव का सामान्य परिचय दिया।
गांव की आबादी, तालाबों की संख्या, ग्राम सभा की भूमि एवं ग्राम निधि का वार्षिक बजट भी प्रस्तुत किया। खंड विकास अधिकारी शरद कुमार सिंह ने सभी का आभार प्रकट किया। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों को पौधों का वितरण किया। साथ ही परिषदीय विद्यालय का निरीक्षण किया। परिसर में स्थित आंगनबाड़ी भवन, स्मार्ट शौचालय, दिव्यांगों के लिए शौचालय, रनिंग वाटर, हैंडवाशिंग यूनिट व परिसर में ही स्थित बच्चों के लिए कैंटीन को देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की।
विद्यालय प्रधानाध्यापक अनिल पांडेय से स्कूल के बच्चों की संख्या के बारे में जानकारी की। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत के माडल फिल्म की चर्चा करते हुए जिला प्रशासन एवं खंड विकास अधिकारी को स्कूल के पास के तालाब एवं लठिया तालाब की खुदाई कराने के साथ सौंदर्यीकरण व पैडल युक्त वोट की उपलब्धता मनरेगा से कराने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कहा गया। साथ ही दोनों तालाबों को आपस में जोडने का भी सुझाव दिया। खेल मैदान में ओपन जिम, व्यायाम शाला ग्राम पंचायत की मांग पर जिला प्रशासन को नियमानुसार व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया। उनके साथ सीडीओ अमित पाल शर्मा, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार श्री अजय कुमार पांडेय, एसडीएम जल राजन चौधरी, बीडीओ शरद कुमार सिंह, तहसीलदार रामजनम यादव, डीएफओ बीआर अहिरवार आदि मौजूद रहे।
संपत्ति के लिए फर्जी कागजों के सहारे बन गई बेटी
बाबागंज (संवाद)। महेशगंज इलाके में संपत्ति के लिए फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। महेशगंज थाना क्षेत्र के पूरे रामा ग्राम पंचायत पूरे झाऊ निवासी झगरू प्रसाद यादव तथा उनकी पत्नी सूरसती की मौत 1 माह पूर्व एक सप्ताह के भीतर ही हो गई थी।
दोनों का क्रिया-कर्म एक ही साथ 20 मई को परिवारीजन कर रहे थे। इसी दौरान पटना ग्राम पंचायत निवासी रामलाल यादव की पुत्री रामपति ने फर्जी दस्तावेज तैयार करवाकर ग्राम पंचायत के परिवार रजिस्टर में खुद को झगरू प्रसाद की बेटी के रूप में अपना नाम दर्ज करा लिया। इसकी जानकारी मृतक के भाई राम स्वरूप यादव पुत्र पंचम को हुई तो वह भागदौड़ करने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक दंपति के कोई संतान नहीं थी। बावजूद इसके पूरे झाऊ ग्राम पंचायत के परिवार रजिस्टर में उसका नाम दर्ज कर लिया गया है। इस संबंध में ग्राम विकास अधिकारी काशीनाथ वर्मा का कहना है कि जांच की जा रही है। अगर मृतक दंपति के कोई औलाद ना होने की बात सामने आती है तो फर्जी तरीके से बेटी बनकर परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज कराने वाली महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मारपीट में आधा दर्जन से अधिक घायल
दो अलग-जगहों हुई मारपीट में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर एक गांव में तनाव होने के चलते पुलिस लगाई गई है।
बाघराय थाना क्षेत्र के लोसनापुर गांव निवासी रामस्वरूप सरोज व गोविंद सरोज के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। रविवार को दोनों के बीच चकरोड को लेकर विवाद होने लगा। इसी बीच एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर धावा बोल दिया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष से रामस्वरूप पुत्र बचई, राजू पुत्र रामस्वरूप, पुष्पा पत्नी राजू व दूसरे पक्ष से राजकुमार पुत्र सुकरू, देवनहिन पत्नी सुकरू, गोविंद पुत्र सुकरू गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सीएचसी बाघराय में भर्ती कराया गया।
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रामस्वरूप, राजू व पुष्पा देवी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। दूसरे पक्ष से राजकुमार को भी जिला चिकित्सालय रेफरब कया गया। जिला चिकित्सालय में रामस्वरूप व पुष्पा की हालत नाजुक बताई जा रही है। मारपीट को लेकर दोनों पक्षों में तनाव होने के चलते गांव में पुलिस पिकेट तैनात कर दी गई है।
दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। उधर इसी थाना क्षेत्र के शकरदहा बंशीधर का पुरवा गांव निवासी कृष्णा कांत मिश्र पुत्र रमाकांत को मेड़ काटने के विवाद में कुछ लोगों ने लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। उसका इलाज सीएचसी बाघराय में चल रहा है। पीड़ित की तहरीर पर बाघराय पुलिस ने दो लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर तिवारीपुर गांव में उषा देवी पत्नी त्रिभुवन नाथ को जमीन के विवाद में पड़ोसियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। महिला को बाघराय सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है।
युवक को रोककर पीटने पर चार लोगों पर मुकदमा
थाना क्षेत्र के जमलामऊ गांव निवासी उमेशचंद्र पांडेय पुत्र राधेश्याम पांडेय ने तहरीर देकर कहा है कि उनका पुत्र अनुज कुमार पांडेय बीते शनिवार को गांव में ही निमंत्रण गया था। लौटते समय रास्ते में बद्री नारायण मिश्र ने उसके ऊपर फायर कर दिया। हालांकि गोली उसे नहीं लगी। इसके बाद उसे रोककर बद्री नारायण मिश्र, नितिन जायसवाल, अतिन जायसवाल, उत्तम द्विवेदी ने लाठी डंडे से मारा। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। उनकी तहरीर पर बाघराय पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
खेत गए व्यक्ति की बीमारी से मौत, पहुंची पुलिस
खेत गए व्यक्ति की अचानक मौत हो गई। इसकी खबर सोशल मीडिया पर संदिग्ध बताते हुए चलने लगी। इस पर पुलिस भी मौके पहुंची लेकिन परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इंकार कर दिया।

महेशगंज थाना क्षेत्र के पूरे मनीराम गिस्था निवासी राज कुमार निर्मल (47) पुत्र जियालाल रविवार को अपने खेत की तरफ गया था। अचानक खेत में गिरने से उसकी मौत हो गयी। इसकी खबर सोशल मीडिया पर संदिग्ध बताते हुए वायरल हो गई। इसकी जानकारी पर महेशगंज थानाध्यक्ष राकेश कुमार मौके पर पहुंचे। परिजनों ने उन्हें बताया कि राजकुमार दमा की बीमारी से ग्रसित थे। परिजनों ने बताया कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed