{"_id":"655cd1a9a1dc26c810097c84","slug":"grocery-businessman-murdered-body-hanged-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-7830-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: किराना कारोबारी की हत्या, फांसी के फंदे पर लटकाया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: किराना कारोबारी की हत्या, फांसी के फंदे पर लटकाया शव
Tue, 21 Nov 2023 09:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Tue, 21 Nov 2023 09:20 PM IST
सार
जेठवारा थाना क्षेत्र के गोपालापुर निवासी दिलीप कुमार जायसवाल उर्फ मिंटू (28) की रामगंज बाजार में किराने की दुकान है। सोमवार की देर शाम वह दुकान बंद कर घर के लिए निकला लेकिन घर नहीं पहुंचा। दिलीप के भाई प्रदीप के अनुसार रात करीब दस बजे पर्वतपुर पूरे नगिया की रहने वाली युवती ने दिलीप को फोेन कर घर पर मिलने के बुलाया था।
विज्ञापन
मृतक किराना व्यापारी दिलीप कुमार जयसवाल। फाइल फोटो
विस्तार
पर्वतपुर पूरे नगिया में सोमवार की रात प्रेम प्रसंग को लेकर किराना कारोबारी की गला कसकर हत्या करने के बाद हत्यारोपियों ने शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। तनाव को देखते हुए तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। मंगलवार की सुबह एसपी ने भी घटनास्थल देखा।
विज्ञापन
जेठवारा थाना क्षेत्र के गोपालापुर निवासी दिलीप कुमार जायसवाल उर्फ मिंटू (28) की रामगंज बाजार में किराने की दुकान है। सोमवार की देर शाम वह दुकान बंद कर घर के लिए निकला लेकिन घर नहीं पहुंचा। दिलीप के भाई प्रदीप के अनुसार रात करीब दस बजे पर्वतपुर पूरे नगिया की रहने वाली युवती ने दिलीप को फोेन कर घर पर मिलने के बुलाया था। जहां पहले से मौजूद लोगों ने उसकी हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी खुद युवती के भाई आसिफ ने फोन कर उसे दिया। बोला कि जल्दी आकर अपने भाई को ले जाओ। नहीं तो उसे मार डालेंगे। जब परिजन वहां पहुंचे तो उसका शव पंखे के सहारे फंदे से लटका हुआ था। मामला दो वर्गों से जुड़ा होने के कारण बाघराय, महेशगंज व जेठवारा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। रात में ही सीओ सदर अमरनाथ गुप्ता भी जांच करने पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की छानबीन कर साक्ष्य संकलित किए। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल व एएसपी पश्चिमी रोहित मिश्रा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
प्रदीप की तहरीर पर पुलिस ने आसिफ, शौकत अली, मोइन, नाजिया बानो, मोहम्मद सईद, सईद की पत्नी, शौकत की पत्नी व दो व्यक्ति अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस युवती समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि तकनीकि व फॉरेंसिक जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
पैनल से हुआ पोस्टमार्टम, विसरा प्रिजर्व
मृतक दिलीप जायसवाल के शव का चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। खाने में जहरीला पदार्थ मिला होने की आशंका को देखते हुए विसरा प्रिजर्व कर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार गला कसने से दिलीप की मौत हुई थी।
शव पहुंचते ही मचा चीख पुकार
मृतक दिलीप तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही चीख पुकार मच गई। परिजन शव से लिपटकर बिलखने लगे। हत्या से इलाके के लोगों में आक्रोश है। पुलिस हंगामे को लेकर सतर्क है।
दोनों के परिवार वालों को थी प्रेम प्रसंग की जानकारी
ग्रामीणों के अनुसार मृतक दिलीप व युवती के परिवार वालों को उनके बीच प्रेम प्रसंग की जानकारी थी। इसे लेकर कई बार आसपास के लोगों ने नाराजगी भी जताई थी लेकिन उनके बीच बातचीत होती रही। परिजनों ने युवती पर भी बंदिश लगाए लेकिन दोनों मानने को तैयार नहीं थे।

मृतक किराना व्यापारी दिलीप कुमार जयसवाल। फाइल फोटो