फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Gram Panchayat work stalled due to lack of budget

Pratapgarh News: बजट नहीं आने से ग्राम पंचायतों के काम अटके

Sun, 29 Oct 2023 09:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 29 Oct 2023 09:46 PM IST
विज्ञापन
Gram Panchayat work stalled due to lack of budget
जिले के 17 ब्लॉकों के 1148 ग्राम पंचायतों को 15 वें वित्त आयोग के तहत वर्ष में चार किस्तों में मिलने वाली 203.68 करोड़ की धनराशि नहीं मिली है। वित्तीय वर्ष के सात माह बीत चुके हैं। धनराशि जारी नहीं होने से ग्राम पंचायतों में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन








जिले की 1148 ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराने के लिए 15 वें वित्त आयोग से धनराशि जारी की जानी है। इससे शिवगढ़ ग्राम पंचायत बीरापुर में इंटरलॉकिंग का निर्माण होना है लेकिन, बजट नहीं आने से निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। ग्राम पंचायत जामताली ख़ड़ंजा और हैंडपंप मरम्मत का कार्य भी ठप है। जिले के 1148 ग्राम पंचायतों में 203.68 करोड़ मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


----

कार्ययोजना तैयार, धन मिले तो हो काम

शिवगढ़ ग्राम पंचायत बीरापुर के प्रधान ईश्वरचंद्र जायसवाल ने कहा, कार्य योजना बनकर तैयार है, धन मिले तो विकास कार्य कराया जाए। जामताली गांव के ग्राम प्रधान प्रमोद दुबे और अवधानपुर के प्रधान राजेश जायसवाल ने कहा,पंद्रहवें वित्त आयोग का बजट नहीं मिलने से निर्माण, स्वच्छता, पेयजल, मजदूरों के भुगतान सहित तमाम विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। गांवों में विकास कार्य न होने से जनता परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
पंद्रहवें वित्त आयोग के तहत अब तक ग्राम पंचायतों को धनराशि नहीं मिली हैं। जल्द ही ग्राम पंचायतों के खाते में धनराशि आने वाली है।
- आलोक कुमार सिन्हा, डीपीआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed