फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Government gave five crores for a hundred bed hospital in Shivsat

शाहजहांपुर में वकील की हत्या के विरोध में हड़ताल

Wed, 20 Oct 2021 11:57 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Government gave five crores for a hundred bed hospital in Shivsat
लालगंज तहसील गेट पर मांगों को लेकर प्रदर्शन करते अधिवक्ता। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
शाहजहांपुर में कोर्ट रूम में अधिवक्ता की हत्या की घटना से नाराज वकील बुधवार को हड़ताल पर रहे है। उन्होंने घटना का विरोध करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मृत अधिवक्ता के परिजनों को आर्थिक मदद देने की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

कचहरी में बुधवार को ऑल इंडिया रुलर्स बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बैठक कर शाहजहांपुर में अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह की हत्या की निंदा की। विरोध जताते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। बैठक में मृतक अधिवक्ता के परिवार को 50 लाख रुपये की मदद तथा एक आश्रित को नौकरी देने की मांग की गई। इसके साथ ही प्रदेश सरकार जल्द एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की गई।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने कहा कि कलेक्ट्रेट परिसर के सभी गेटों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाए तथा सीसीटीवी कैमरे लगवाया जाएं। बिना तलाशी के कोई भी अंदर प्रवेश न कर सके। कचहरी परिसर में किसी भी प्रकार के असलहों के ले जाने पर पाबंदी लगाई जाए। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष रोहित शुक्ला, पूर्व महामंत्री जेपी मिश्र, वीपेंद्र सिंह, अंजनी सिंह बाबा, मनीष सिंह, दिवाकर सिंह, दिव्यत सिंह, विनय सिंह, बीके श्रीवास्तव, संतोष नारायण, प्रशांत सिंह बंटी, विकास सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, मनोज कुमार, शक्ति सिंह ,जितेंद्र भोले आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के अधिवक्ताओं की एक बैठक बार सभागार में अध्यक्ष मान सिंह व महामंत्री गिरीश मिश्रा के संचालन में आयोजित की गई। बैठक में जिला बार व वकील परिषद के अध्यक्ष एवं मंत्री मौजूद रहे। बैठक में शाहजहांपुर के अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह की हत्या पर दु:ख प्रकट करते हुए बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया।

बैठक में जिला बार के अध्यक्ष महीप नारायण सिंह, मंत्री तालुकदार सिंह, वकील परिषद के रामनिवास उपाध्याय, अवधेश ओझा, जूनियर बार के उपाध्यक्ष अत्री पांडेय, अवनीश पांडेय, विनोद मिश्र, प्रकाशन मंत्री कौशलेश दूबे, कनिष्ठ उपाध्यक्ष शिवेश शुक्ल, प्रशासन मंत्री मनोज त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

कचहरी में मांगों को लेकर हड़ताल कर प्रदर्शन करते रूलर्स बार एसोसिएशन के अधिवक्ता। संवाद

कचहरी में मांगों को लेकर हड़ताल कर प्रदर्शन करते रूलर्स बार एसोसिएशन के अधिवक्ता। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed