{"_id":"581249594f1c1b2f77bc4e98","slug":"goverment-release-the-fund-for-mid-day-meal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब स्कूल से भूखे नहीं लौटेंगे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब स्कूल से भूखे नहीं लौटेंगे बच्चे
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
Updated Fri, 28 Oct 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार हिमाचल में ऑटोमेटिड एसएमएस योजना शुरू करने जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले के 3264 स्कूलों में अब फिर से एमडीएम मिलना शुरू हो जाएगा। शासन की ओर से एमडीएम के लिए 9,89,63,000 रुपये आवंटित कर दिए गए हैं। अप्रैल के बाद से कनवर्जन कास्ट और रसोइयों के मानदेय का भुगतान नहीं किया गया था। इससे कई स्कूलों में एमडीएम का चूल्हा ठंडा हो गया था।
जिले के प्राइमरी, मिडिल, सहायता प्राप्त मिडिल, राजकीय और सहायता प्राप्त हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में एमडीएम के तहत कनवर्जनकास्ट, फल वितरण के लिए और रसोइयों के मानदेय की धनराशि भेज दी गई है। बीएसए बीएन सिंह ने बताया कि कनवर्जन कास्ट के रूप में 6,67,75,000 रुपये, फल वितरण के लिए 1,75,00000 रुपये और रसोइयों के मानदेय के लिए 1,46,88000 रुपये भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि 3264 स्कूलों के एमडीएम खाते में यह धनराशि पहुंचने से स्कूलों में नियमित रूप से भोजन और फल वितरण हो सकेगा। रसोइयों का यह मानदेय जुलाई माह से दिसंबर तक के लिए है। रसोइया का मानदेय बढ़ा नहीं है, इसलिए अभी एक हजार रुपये प्रतिमाह की दर से भुगतान किया गया है।
पांच हजार बच्चों को आज मिलेगी थाली, गिलास
बेसिक शिक्षा विभाग के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में पढ़ने वाले पांच हजार बच्चों को धनतेरस के अवसर पर थाली और गिलास का वितरण किया जाएगा। पहले चरण में जिले के पांचों तहसीलों में एक प्राइमरी और एक मिडिल स्कूल का चयन किया गया है। शुक्रवार को सदर तहसील का मुख्य कार्यक्रम सुखपालनगर बीआरसी पर होगा। पट्टी में मिडिल स्कूल दिशनी, रानीगंज में प्राइमरी स्कूल सुरवामिश्र का पुरवा, लालगंज में प्राइमरी स्कूल खालसा सादात और कुंडा में प्राइमरी स्कूल जमेठी में कार्यक्रम का आयोजन कर बच्चों को थाली और गिलास वितरित किया जाएगा।