फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   got the prize in dance

नृत्य प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले बच्चे हुए पुरस्कृत

Sun, 31 Mar 2019 01:09 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो,प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो,प्रतापगढ़ Published by: shailendra Kumar Updated Sun, 31 Mar 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। शहर के अष्टभुजानगर स्थित प्रभात एकेडमी में शनिवार की शाम हुई नृत्य प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही लूटी। देररात तक चले कार्यक्रम में बच्चों ने अपने कला का लोहा मनवाया।शनिवार की शाम हुई नृत्य प्रतियोगिता में विक्रमशिला हाउस के उम्मी जानिब, आशी, भाव्या, सिद्धि, उदिशा, स्वाती, कृष्णा को प्रथम स्थान मिला। तक्षशिला हाउस के श्रेयांशी, अविका, शुभी, समीर, रुद्र, अनुष्का, वर्षा को दूसरा स्थान और कौशांबी हाउस के निष्ठा सिंह, आरात्रिका वर्मा, स्वास्ति मिश्रा, मानसी, विनीत, आयुष्मान, सोनाक्षी, अपराजिता को तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन कक्षा नौ की छात्रा मिली केसरवानी ने किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डॉ. पीयूषकांत शर्मा, डीके पांडेय, अमितेंद्र श्रीवास्तव, देवव्रत मिश्रा आदि ने निभाई। स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. प्रभात शर्मा ने सभी का आभार ज्ञापित किया।
विज्ञापन


जेलरोड क्रासिंग पर स्थित शांति निकेतन स्कूल में नन्हें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की ऐसी छटा बिखेरी कि अभिभावक दंग रह गए। रंग-बिरंगी रोशनी में नहाए बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर जमकर तालियां बटोरीं। नन्हीं बच्ची पंखुड़ी के आकर्षक नृत्य को देखकर अभिभावकों ने फिर से प्रस्तुति का अनुरोध किया। राधा ढूंढ रही कि किसी ने मेरा श्याम देखा...। गीत पर नृत्य करने वाली बच्ची की सभी ने सराहना की। कठपुतली नृत्य ने बच्चों को हंसने पर मजबूर कर दिया। मोबाइल बच्चों के लिए कितना खतरनाक है, बच्चों ने एकांकी के माध्यम से मोबाइल के दुष्प्रभाव को प्रकट किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम नारायण मिश्र ने किया। स्कूल के निदेशक अनुराग उपाध्याय ने अतिथियों का स्वागत किया।  इस मौके पर प्रतिमा, प्रज्ञा, फरजाना प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed