Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Gomti Global Academy defeated Stadium by six wickets.

Pratapgarh News: गोमती ग्लोबल एकेडमी ने स्टेडियम को छह विकेट से दी मात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Gomti Global Academy defeated Stadium by six wickets.
स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी। संवाद
मीराभवन स्थित स्टेडियम में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को गोमती ग्लोबल एकेडमी और स्टेडियम की टीम के बीच मुकाबला हुआ। गोमती ग्लोबल एकेडमी ने स्टेडियम को छह विकेट से शिकस्त दी।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्टेडियम की टीम ने 40 ओवर में आठ विकेट खोकर 145 रन बनाए। अनिमेष सिंह ने 35 और अनूप सरोज ने 25 रन बनाए। गोमती ग्लोबल एकेडमी के राजवीर और पीयूष पाल ने तीन-तीन विकेट झटके। रेहान को दो सफलता मिली।
विज्ञापन

जवाब में गोमती ग्लोबल एकेडमी की टीम ने 38.2 ओवर में चार विकेट खोकर मैच जीत लिया। दिव्यांश ने 45 और मोहित ने 25 रन की पारी खेली। स्टेडियम टीम के आयुष जायसवाल ने चार विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शानदार बल्लेबाजी के लिए दिव्यांश को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इसके पहले मैच का उद्घाटन प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी रंजीत यादव ने किया। मैच में अंपायरिंग सचिन यादव और सचिन गुप्ता ने की। इस मौके पर जिला क्रीड़ा सचिव दुर्गेश तिवारी, आदित्य शुक्ला, सचिन शुक्ला, निखिल राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed