फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Golden cards will be made by setting up camps in every village

Pratapgarh News: गांव-गांव शिविर लगाकर बनेंगे गोल्डन कार्ड

Tue, 25 Jul 2023 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Tue, 25 Jul 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Golden cards will be made by setting up camps in every village
शतप्रतिशत लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड निर्गत करने के लिए स्वास्थ्य विभाग गांव-गांव कैंप लगाकर गोल्डन कार्ड जारी करेगा। शासन की ओर से आए आदेश के बाद सीएमओ माइक्रोप्लान तैयार करवा रहे हैं। अभियान एक अगस्त से शुरू होगा।
विज्ञापन

जनपद में आयुष्मान के 11 लाख 28 हजार 221 लाभार्थी हैं। इनमें से महज 5 लाख 10 हजार लोगों के ही गोल्डन कार्ड निर्गत हो पाए हैं। जबकि योजना संचालित हुए चार साल हो चुके हैं। शासन ने सीएमओ को एक महीने के अंदर प्रत्येक परिवार के कम से कम एक सदस्य का गोल्डन कार्ड जारी करने को कहा है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर सीएमओ डॉ. जीएम शुक्ल ने माइक्रोप्लान तैयार करवा रहे हैं। सीएमओ ने बताया कि एक अगस्त से नियमित शिविर लगाकर लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाया जाएगा। 27 आरोग्य मित्रों को गांव-गांव शिविर लगाने के लिए निर्देश दिया है। आरोग्य मित्रों के साथ ही कोटेदार, ग्राम पंचायत सहायक भी शिविर में प्रतिभाग कर लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड निर्गत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed