{"_id":"a2bbc06367f9e2521341feed99408ccc","slug":"gold-silver-to-swindle-the-gang-dharaya-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोने, चांदी की ठगी करने वाला गिरोह धराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोने, चांदी की ठगी करने वाला गिरोह धराया
ब्यूरो/अमर उजाला, प्रतापगढ़
Updated Wed, 10 Dec 2014 11:40 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल पर सस्ते में सोना और चांदी देने का झांसा देकर लोगों को ठगने वाले गिरोह के तीन सदस्य क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़े। पूछताछ के बाद उनके साथियों की तलाश में पुलिस ने लखनऊ और इलाहाबाद में भी दबिश दी लेकिन वे हाथ नहीं लगे।
फोन कर लोगों को सोना, चांदी के साथ ही हीरे का झांसा देने वाला गिरोह मंगलवार को शहर के एक व्यक्ति को ठगने के लिए पहुंचा। जानकारी क्राइम ब्रांच को हुई। क्राइम ब्रांच की टीम ने सदर बाजार से एक महिला और एक युवक को उठा लिया। उनके पास से कई धातुएं बरामद हुईं। कर्रा करने पर युवक ने लोगों को झांसा देकर ठगने की बात बताई। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने रात में ही लखनऊ और इलाहाबाद में छापा मारा।
लखनऊ से उनका साथी पुलिस के हाथ लग गया जबकि इलाहाबाद में मौजूद उनके साथी फरार हो चुके थे। पुलिस सूत्रों की मानें तो पकड़े गए लोग मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। वे अब तक जिले के कई लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं। असली सोना, चांदी देने के नाम पर लोगों को वे नकली पीली धातुएं देते थे और उनसे रुपये लेने के बाद हिदायत देते थे कि पुलिस के साथ ही परिजनों से भी बात छिपाकर रखे, नहीं तो लालच में कोई कुछ भी कर सकता है। इस बाबत क्राइम ब्रांच के स्वाट टीम प्रभारी मनोज शुक्ला ने कहा कि लोगों को ठगने वाले कुछ लोग पकड़े गए हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है।