फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Girl student who fell after being hit by a bike was crushed by a car, died

Pratapgarh News: बाइक की टक्कर से गिरी छात्रा काे कार ने रौंदा, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Girl student who fell after being hit by a bike was crushed by a car, died
लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर मंगलवार की सुबह बेकाबू बाइक की टक्कर से साइकिल लेकर गिरी कक्षा सात की छात्रा अनन्या को कार ने रौंद दिया। इससे छात्रा की मौत हो गई। खबर मिलने पर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। परिजनों ने शाम को शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली के नसीरपुर निवासी अजय यादव की 13 वर्षीय बेटी अनन्या यादव कोहड़ा स्थित अजब नारायण कॉलेज में कक्षा सात में पढ़ती थी। मंगलवार की सुबह वह साइकिल लेकर स्कूल के लिए घर से निकली। पुलिस के अनुसार सरायबहेलिया गांव के करीब बेकाबू बाइक ने अनन्या की साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे वह साइकिल समेत सड़क पर गिर पड़ी। तभी रानीगंज की ओर जा रही कार उसे रौंदते हुए गुजर गई।
विज्ञापन

बाइक सवार भी गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से छात्रा और बाइक सवार घायल लक्ष्मणपुर निवासी 24 वर्षीय रुद्रांश पांडेय और सगरासुंदरपुर निवासी 22 वर्षीय गोपाल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां चिकित्सकों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। खबर मिलने पर पिता अजय समेत परिजन रोते बिलखते मॉर्चरी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज में शोक सभा के बाद मृत छात्रा के घर शिक्षक व प्रबंधक पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही मां सोना देवी, बहन रूही और भाई अथर्व रोते बिलखते रहे। शाम को हुंमायूपुर घाट पर शव को दफनाया गया।

वहीं बेटी अनन्या की हादसे में मौत के बाद मां सोना देवी बेसुध हो जाती रही। वह रोते हुए कहती रही कि सात जुलाई को अनन्या ने जिद कर साइकिल खरीदी। इसके बाद वह स्कूल साइकिल से जाने लगी। जबकि बहन रूबी बस से ही स्कूल जाती रही। लोगों के समझाने पर कहती रही कि अनन्या बिटिया उठ जा, का इहय दिना दिखावय खातिर खरिदवाए रहू सइकिलिया। यह सुन वहां मौजूद लोगों की आंखों से आंसू गिरते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed