फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Girl murdered in broad daylight in Kashiram Colony, mad youth attacked her with a knife.

Pratapgarh : काशीराम कॉलोनी में दिन दहाड़े युवती की हत्या, सिरफिरे युवक ने चाकू से किया ताबड़तोड़ वार

Tue, 04 Jun 2024 05:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 04 Jun 2024 05:55 PM IST
सार

आरोपी कबीर हाथ में चाकू लेकर पहुंचा उसने चाकुओं से ज्योति के शरीर पर अनगिनत प्रहार किए। चीख पुकार सुनकर बहन दौड़ी तो उस पर भी चाकू से हमलावर हो गया। इसके वह जान बचाकर अपने कमरे में भाग गई।

विज्ञापन
Girl murdered in broad daylight in Kashiram Colony, mad youth attacked her with a knife.
घटना के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शहर के जोगापुर काशीराम कॉलोनी मैं 30 वर्षीय ज्योति की चाकू से घोंपकर हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुई हत्या से कॉलोनी में खलबली मच गई। एक घंटे के बाद पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। काशीराम कॉलोनी जोगापुर के कमरा नंबर 254 में रहने वाले नंदीलाल की 30 वर्षी पुत्री ज्योति देवी मंगलवार दोपहर अपने कमरे में मौजूद थी।

विज्ञापन


उसकी बहन पुष्पा भी अपने कमरे में थी। इस बीच मेरठ का रहने वाला आरोपी कबीर हाथ में चाकू लेकर पहुंचा उसने चाकुओं से ज्योति के शरीर पर अनगिनत प्रहार किए। चीख पुकार सुनकर बहन दौड़ी तो उस पर भी चाकू से हमलावर हो गया। इसके वह जान बचाकर अपने कमरे में भाग गई। सूचना मिलने पर एक घंटे बाद पहुंची पुलिस छानबीन कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। क्षेत्राधिकार नगर शिवनारायण साहू ने बताया कि आरोपी की पहचान हो गई है। उसकी तलाश में पुलिस की तीन-तीन में लगी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed