{"_id":"5e17817d8ebc3e87d6159b81","slug":"gic-campus-echoed-with-strength-support-procession-vande-mataram-and-bharat-mata-ki-jai-in-support-of-caa-pratapgarh-news-ald26528207","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएए के समर्थन में दिखाई ताकत, निकाला जुलूस, वंदेमातरम और भारत माता की जय से गूंज उठा जीआईसी परिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएए के समर्थन में दिखाई ताकत, निकाला जुलूस, वंदेमातरम और भारत माता की जय से गूंज उठा जीआईसी परिसर
विज्ञापन
जीआईसी में सीएए के समर्थन में आयोजित जनजागरण रैली में बोलते मुख्य अतिथि सांसद गणेश शंकर सिंह।
- फोटो : PRATAPGARH
वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारे से जीआईसी परिसर गूंज उठा। हाथों में तिरंगा लिए युवाओं की भीड़ दोपहर बारह बजे से एकत्रित होना शुरू हुई और लगभग ढाई बजे शहर की सड़कों पर जुलूस निकालकर नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में प्रदर्शन किया। भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में अफसरों और पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।
शहर के जीआईसी परिसर में गुरुवार को नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में जीआईसी में आयोजित रैली में भाजपा और आरएसएस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे। लोक कल्याण मंच के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने अपनी ताकत दिखाई। जीआईसी से प्रारंभ हुई पदयात्रा श्रीराम तिराहा, चौक, तहसील तिराहा, बाबागंज, निर्मल तिराहा, भंगवाचुंगी, ट्रेजरी चौराहा, पुलिस लाइन चौराहा, राजापाल टंकी चौराहे के रास्ते जीआईसी पहुंचे, जहां पदयात्रा का समापन हुआ।
इसके पूर्व जीआईसी में रैली को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश के सतना संसदीय क्षेत्र के सांसद गणेशशंकर सिंह विद्यार्थी ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून किसी की नागरिकता समाप्त करने के लिए नहीं, बल्कि देने के लिए है। मगर विपक्षी दलों के नेता लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा पुराना एजेंडे पर ही कार्य कर रही है।
विज्ञापन
कौशांबी जिले के प्रभारी ओमप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस की लचर नीतियों के चलते ही जम्मू-कश्मीर और लद्दाख आतंकवादियों का गढ़ बना हुआ था। कार्यक्रम की अध्यक्षता अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये देने वाले सियाराम गुप्ता और संचालन विजय सिंह पटेल ने किया।
इस मौके पर रैली के संयोजक रमेशचंद्र त्रिपाठी, सांसद संगमलाल गुप्ता, विधायक धीरज ओझा, राजकुमार पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, पूर्व सांसद रत्ना सिंह, राम अकबाल सिंह, पिंकू मिश्रा, नीलम हिंद, श्रद्धा सिंह, सौरभ पांडेय, गोकुलनाथ श्रीवास्तव, अच्युतानंद पांडेय, सिद्धार्थ सिंह, केके सिंह, ज्ञानी विपिनप्रीत सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
राजापाल चौराहे से जीआईसी तक मार्ग रहा वन वे
कचहरी-जीआईसी मार्ग को जाम से बचाने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल और अफसरों की तैनाती की गई थी। चौक से आने वाले वाहनों को छूट मिली थी, जबकि राजापाल चौराहे से दो पहिया वाहनों को ही जीआईसी की तरफ जाने की छूट दी जा रही थी।
गड्ढे में गिरे हरिप्रताप, विश्वनाथगंज विधायक
जीआईसी से निकली पदयात्रा मुख्य सडक़ पर पहुंचने वाली थी तभी गेट के पास सडक़ के गड्ढे मेंपूर्व विधायक हरिप्रताप सिंह गिर पड़े। इससे उनका सिर फट गया और खून बहने लगा। यह देख समर्थक उन्हें लेकर जिला अस्पताल भागे, हालांकि थोड़ी देर बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। उधर, पदयात्रा में शामिल विश्वनाथगंज विधायक हाइवे के गड्ढे में गिर पड़े। हालांकि वह बाल-बाल बच गए। साथ चल रहे लोगों ने उन्हें तुरंत उठा लिया।

जीआईसी से सीएए के समर्थन में निकली जागरूकता अभियान रैली में शिरकत करते रानीगंज विधायक धीरज ओझा व - फोटो : PRATAPGARH

जीआईसी से निकली सीएए जन जागरूकता रैली में गिरने से घायल पूर्व विधायक हरिप्रताप सिंह।- फोटो : PRATAPGARH

जीआईसी णनिकली सीएए के जनजागरूकता रैली में उमड़ी भीड़।- फोटो : PRATAPGARH