फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   GGIC daughters will show their talent in state level seminar

Pratapgarh News: जीजीआईसी की बेटियां राज्य स्तरीय सेमिनार में दिखाएंगी अपनी प्रतिभा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Mar 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
GGIC daughters will show their talent in state level seminar
प्रतापगढ़। शहर के जीजीआईसी में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता में कालेज की ही कक्षा 9 की छात्रा स्नेहा मिश्रा ने प्रथम और कक्षा 10 की अल्का श्रीवास्तव ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में गार्गी सिंह को प्रथम तथा जिया अख्तर को दूसरा स्थान मिला। यह बालिकाएं अब लखनऊ और कानपुर में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन

सोमवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय वाद - विवाद एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कॉलेज की बालिकाओं ने सहभाग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य गरिमा श्रीवास्तव ने तथा संचालन मोहम्मद अनीस ने किया। निर्णायक मंडल में समर बहादुर सिंह, डॉ. विंध्याचल सिंह, सुमित पाल, अविनाश पाल शामिल रहे। कार्यक्रम में गीता, सीमा तबस्सुम ,उमर जमील, विनय मिश्रा, मो. तौफीक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सफल शुरुआत कार्यक्रम की अनोखी पहल, गांव-गांव जाकर किया जागरूक
गड़वारा। संडवा चंद्रिका ब्लॉक के शुकुलपुर गांव में सोमवार को सफल शुरूआत कार्यक्रम के तहत शून्य से दो वर्ष के बच्चों के माता-पिता को जागरूक करके बच्चों के सफल परवरिश की जानकारी दी गई। बच्चों की सफल परवरिश कैसे सुनिश्चित करें, इसका टिप्स भी दिया गया। सभी माता-पिता सफल माता-पिता बनने को प्रेरित किया गया। इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री रेखा शुक्ला, डिस्टिक कोऑर्डिनेटर नीतू मिश्रा, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर निशा सिंह, सुपरवाइजर सरोज सिंह ,प्रमिला सिंह, सावित्री सिंह, निर्मला मौर्य, राजकुमारी मौर्य, अर्चना सिंह, विमला मिश्रा, रीना सिंह ने गांव-गांव भ्रमण कर लोगों को बच्चों को स्वस्थ रखने की जानकारी भी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed