फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Ganja worth 60 lakhs was being carried hidden in the middle of the paint boxes, the police caught in the encounter

पेंट के डिब्बों के बीच में छिपाकर ले जा रहे थे 60 लाख का गांजा, मुठभेड़ में पुलिस ने दबोचा

Sat, 14 Aug 2021 11:16 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sat, 14 Aug 2021 11:16 PM IST
सार

फोडीसीएम पर पेंट के डिब्बों के बीच साठ लाख कीमत का गांजा लादकर जा रहे दो तस्करों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी करीब तीन क्विंटल गांजा लेकर विशाखापट्टनम से लुधियाना जा रहे थे।

विज्ञापन
Ganja worth 60 lakhs was being carried hidden in the middle of the paint boxes, the police caught in the encounter
लालगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार गांजा तस्कर। संवाद - फोटो : PRATAPGARH

विस्तार

फोडीसीएम पर पेंट के डिब्बों के बीच साठ लाख कीमत का गांजा लादकर जा रहे दो तस्करों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी करीब तीन क्विंटल गांजा लेकर विशाखापट्टनम से लुधियाना जा रहे थे। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर शाम लालगंज कोतवाली पुलिस व स्वॉट टीम ने लीलापुर के समीप लोनी नदी के पुल पर चेकिंग लगा रखी थी।

इस बीच मुखबिर की सूचना पर लालगंज कोतवाल वाहनों की चेकिंग शुरू की। इस दौरान पुलिस ने एक डीसीएम रोकने की कोशिश की लेकिन डीसीएम पर सवार लोगों ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर ट्रक को रोक लिया और तलाशी के दौरान पेंट के डिब्बों के बीच कई बोरियों में गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन


करीब तीन क्विंटल गांजा की कीमत साठ लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपियों के पास से दो अवैध असलहे व कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ में तस्करों की पहचान पंजाब के कपूरथला जिले के अमरकोला तलमंडी निवासी गुरुदीप सिंह व पंजाब के मंसूराबाद के दउना का पुरवा निवासी संतोष सिंह के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने बताया कि वह गांजा विशाखापट्टनम से लुधियाना ले जा रहे थे। बीच में प्रतापगढ़ में भी किसी को सप्लाई करनी थी। पुलिस ने ट्रक समेत तीन क्विंटल गांजा सीज कर दिया। प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंह भदौरिया की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें शनिवार को जेल भेज दिया।

लालगंज पुलिस द्वारा तस्करों से बरामद गांजा देखते देखते एसपी सतपाल अंतिल। संवाद

लालगंज पुलिस द्वारा तस्करों से बरामद गांजा देखते देखते एसपी सतपाल अंतिल। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed