{"_id":"5f5a80348ebc3e2145006fa4","slug":"gangster-tried-to-loot-sbi-atm-at-midnight-pratapgarh-news-ald285964187","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम लूटने की कोशिश नाकाम होने पर तोड़फोड़ कर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम लूटने की कोशिश नाकाम होने पर तोड़फोड़ कर भागे
विज्ञापन
किास भवन के सामने एटीएम में चोरी की घटना के बाद जुटी भीड़।
- फोटो : PRATAPGARH
-सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस बताती रही नशेड़ियों की करतूत
प्रतापगढ़। सिविल लाइंस पुलिस चौकी के इलाके में बुुधवार रात बदमाशों ने शटर का ताला तोड़कर एटीएम लूटने की कोशिश की। नाकाम रहने पर बूथ में तोड़फोड़ कर भाग निकले। बदमाश एटीएम लूटने की कोशिश करते रहे, लेकिन स्थानीय पुलिस को भनक तक नहीं लग सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना को नशेड़ियों की करतूत बताने में जुटी रही।
शहर में विकास भवन के सामने स्टेट बैंक का एटीएम बूथ लगा है। बुधवार की रात बदमाश एटीएम लूटने के लिए पहुंचे। वह एटीएम बूथ के शटर का ताला तोड़कर भीतर घुसे। एटीएम तोड़ने की कोशिश करते रहे, लेकिन कैश तक पहुंचने में नाकाम रहे। इस पर बूथ में तोड़फोड़ कर दी। गुरुवार की सुबह गार्ड साजिद पहुंचा। देखा तो शटर खुला था और ताला टूटा पड़ा था। उसने अधिकारियों के साथ ही पुलिस को सूचना दी। कुछ देर में ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन के बाद लौट गई।
सिविल लाइन चौकी प्रभारी अपनी नाकामी छिपाने के लिए घटना को नशेड़ियों की करतूत बताते रहे। सीसीटीवी फुटेज में कैद बदमाशों की खोजबीन का दावा पुलिस करती रही। बैंक प्रबंधक की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। बदमाशों की तलाश के बजाए पुलिस केवल खानापूर्ति कर रही है। इसके पहले भी जामताली, रानीगंज, लालगंज में एटीएम लूटने की कोशिश हो चुकी है।
विज्ञापन
तमंचा के साथ बदमाश गिरफ्तार
प्रतापगढ़। तमंचा के साथ पुलिस ने बदमाश को दबोचकर जेल भेज दिया। कंधई पुलिस ने गश्त के दौरान बाहूपुर के पास से बुुधवार की रात विजय कुमार सिंह चंचल सिंह को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं।