फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   gangastar arrested in pratapgarh

मुठभेड़ में पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बदमाश

Sun, 20 Jan 2019 11:22 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 20 Jan 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
gangastar arrested in pratapgarh
विनय मित्तल की गिरफ्तारी
लूट की घटना को अंजाम देने जा रहे बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। उसका साथी भागने में कामयाब रहा। उसके पास से तमंचा, कारतूस संग चोरी की बाइक बरामद हुई। वह जौनपुर में गोली मारने के मामले में फरार चल रहा था।
विज्ञापन


आसपुर देवसरा पुलिस व क्राइम ब्रांच की स्पेशल टीम शनिवार आधी रात को गश्त के दौरान तेलियानी पुलिया के पास घात लगाकर बैठी थीं। इस दौरान महुली की तरफ से बाइक सवार दो युवक आते दिखे। पुलिस ने बाइक रोकने का प्रयास किया तो बदमाश फायरिंग कर भागने लगे। बाइक अनियंत्रित होने के कारण वह गिर पड़े। एक बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि दूसरा भागने में कामयाब रहा। पकड़े गए बदमाश के पास से तमंचा, कारतूस व चोरी की बाइक बरामद हुई। पूछताछ में पकड़े गए शिवम सिंह पुत्र अशोक सिंह निवासी विक्रमपट्टी थाना देवसरा ने बताया कि वह अपने साथी अंकित सिंह पुत्र अमर बहादुर सिंह निवासी महुली के साथ लूट की घटना को अंजाम देने जा रहा था। उसने 31 दिसंबर को जौनपुर के सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के अराध्या इंटरनेट सवस सेंटर पर संदीप पुत्र धु्रवेंद्रनाथ को गोली मारी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed