{"_id":"657a2133f34176921102b073","slug":"gang-rape-of-woman-on-the-pretext-of-marriage-complaint-to-police-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-8975-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: शादी का झांसा देकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: शादी का झांसा देकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस से शिकायत
Thu, 14 Dec 2023 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Thu, 14 Dec 2023 02:55 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शादी का झांसा देकर युवक तथा उसके साथियों ने महिला से दुष्कर्म किया। साथ ही शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने मामले की शिकायत नगर कोतवाली पुलिस से की है।कंधई इलाके की महिला शहर में दो वर्ष के बेटे के साथ किराए के मकान में रहती है। छह माह पूर्व पति ने उसे छोड़ दिया था। महिला का आरोप है कि इस बीच उसकी पहचान दो युवकों से हुई।
युवकों ने महिला को बहला फुसलाकर सोने की चेन, मंगलसूत्र और 71 हजार रुपये नकद ले लिए। शादी का वादा करके एक युवक उसके साथ शारीरिक शोषण करता रहा। 10 दिसंबर को युवक अपने दो अन्य साथियों के साथ उसके कमरे पर पहुंचा। शादी की बात कहकर उसे कार से सुल्तानपुर ले जाने लगा।
कोहड़ौर स्थित छीड़ा के पास कार सवार तीन युवक उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर उसे घर पर छोड़ने के बाद धमकी देते हुए चले गए। पीड़िता ने बुधवार को पुलिस से शिकायत की। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।