फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Gang rape by calling a girl from Pratapgarh on the pretext of job

Pratapgarh News: नौकरी का झांसा दे प्रतापगढ़ बुला युवती से सामूहिक दुष्कर्म

Tue, 09 Jan 2024 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Tue, 09 Jan 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Gang rape by calling a girl from Pratapgarh on the pretext of job
नौकरी का झांसा देकर युवती को प्रतापगढ़ बुलाकर पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद मोहनलालगंज इलाके में आकर युवती को छोड़कर भाग गए। मोहनलालगंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर तफ्तीश शुरू की है।
विज्ञापन


मोहनलालगंज निवासी एक युवती के मुताबिक उसने एक पोस्टर पर नौकरी संबंधी जानकारी देखी तो उसमें लिखे नंबर पर संपर्क किया। कॉल रिसीव करने वाले शख्स ने अपना नाम राकेश बताया। उसने नौकरी लगवाने का दावा किया। इसके लिए सात जनवरी को प्रतापगढ़ बुलाया।
विज्ञापन

युवती रोडवेज बस से प्रतापगढ़ पहुंची। आरोप है कि वहां राकेश ने दो लोगों के मोबाइल नंबर देकर उनसे संपर्क करने को कहा। उनसे बात करने के बाद वह मिलने पहुंची। आरोप है कि वहां राकेश, पूर्णिमाकांत, दीपेश, अमित और कलश नामक शख्स ने उसके साथ दुष्कर्म किया। धमकी दी कि अगर पुलिस से शिकायत की तो वह जान से मार देंगे। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी कार से युवती को मोहनलालगंज छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी मोहनलालगंज राधारमण सिंह ने बताया कि मोबाइल नंबर के आधार पर तहकीकात की जा रही है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed