फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   from maihar people are coming on foot to balrampur

मैहर से पैदल ही बलरामपुर के लिए निकल पड़े चौदह युवक

Fri, 24 Apr 2020 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
from maihar people are coming on foot to balrampur
मैहर में सीमेंट फैक्ट्री में काम करने वाले 14 युवक कंपनी बंद होने के बाद पैदल ही अपने घर बलरामपुर के लिए निकल पड़े। तीन दिन का सफर तय करने के बाद गुरुवार को सभी प्रतापगढ़ पहुंचे। लगातार चलने के कारण उनके पैरों में छाले पड़ गए थे। पेट की आग बुझाने के लिए चिलबिला में रुके तो आसपास के लोगों ने उन्हें भोजन का पैकेट थमाया।
विज्ञापन

बलरामपुर के मनघटा मथुरा के रहने वाले ननकू, इब्राहिम, अजीज, मैनुद्दीन, हैदर अली, मोहम्मद शरीफ, सोहराब, शाहिद समेत 14 लोग मैहर में रहकर सीमेंट फैक्ट्री में काम करते थे। कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए लागू हुए लॉकडाउन के बाद कंपनी बंद हो गई और उनका मकान से बाहर निकलना भी बंद हो गया। सभी लोग वहीं रुके रहे। लाकडाउन बढ़ने के बाद परिवार के लोगों को उनकी चिंता सताने लगी। परिजनों की जिद के आगे सभी घर के लिए निकल पड़े। मंगलवार की शाम को सभी घर के लिए निकले।
विज्ञापन

पुलिस से बचने के लिए उन्होंने रेलवे लाइन पकड़कर सफर किया। ताकि वह सुरक्षित घर पहुंच सकें। रास्ते में खाने के लिए बिस्किट व पानी के साथ सूखी रोटी भी ले रखी थी। जिसे खाते-पीते घर पहुंचने के लिए कदम आगे बढ़ाते रहे। उनके पैरों में छाले तक पड़ गए थे, लेकिन चलना बंद नहीं किया। गुरुवार को चिलबिला बाजार से गुजर रहे थे। सभी को जोरों की भूख लगी थी। किसी की नजर पड़ी तो रोककर पूछताछ करने के बाद उन्हें खाने की व्यवस्था कराई। इसके बाद सभी घरों के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्य प्रदेश की सीमा पार करने के दौरान सभी की थर्मल स्क्रीनिंग हुई। सभी के हाथ पर फिट होने का ठप्पा भी लगा। जिसे दिखाते हुए सभी आगे बढ़ते चले जा रहे थे। अधिकांश सफर सभी ने रेलवे लाइन के सहारे ही किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed