फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Free travel to sisters on Raksha Bandhan, will gift masks and Rakhi

रक्षा बंधन पर बहनों को निशुल्क यात्रा, उपहार में देंगे मास्क और राखी

Wed, 18 Aug 2021 06:40 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Wed, 18 Aug 2021 06:40 PM IST
सार

रक्ष्रक्षाबंधन पर इस वर्ष भी यूपी रोडवेज की बस सेवा 24 घंटे तक महिलाओं को नि:शुल्क सफर कराएगी। बहनों के लिए 25 स्पेशल बसें संचालित की जाएंगी। इनमें पांच बसें गांव के बाजारों तक जाएंगी। इस बार रोडवेज की ओर से बहनों को उपहार में मॉस्क और राखी भी दी जाएगी।

विज्ञापन
Free travel to sisters on Raksha Bandhan, will gift masks and Rakhi
prayagraj news : सिविल लाइंस रोडवेज बस अड्डे पर उमड़ी यात्रियों की भारी भीड़। - फोटो : prayagraj

विस्तार

रक्ष्रक्षाबंधन पर इस वर्ष भी यूपी रोडवेज की बस सेवा 24 घंटे तक महिलाओं को नि:शुल्क सफर कराएगी। बहनों के लिए 25 स्पेशल बसें संचालित की जाएंगी। इनमें पांच बसें गांव के बाजारों तक जाएंगी। इस बार रोडवेज की ओर से बहनों को उपहार में मॉस्क और राखी भी दी जाएगी।
विज्ञापन


पिछले चार वर्षों से रक्षाबंधन के त्योहार पर प्रदेश सरकार महिलाओं के लिए नि.शुल्क बस सेवा की सुविधा प्रदान कर रही है। इस साल भी प्रदेश सरकार ने बहनों के लिए बस सेवा को निशुल्क कर दिया है। इस बार कोरोना को देखते हुए अधिकारियों ने योजना बनाई है कि बहनों को बस में सवार होने से पहले रोडवेज की ओर से उपहार में एक मॉस्क और राखी दी जाएगी। एआरएम ने बताया कि निगम की ओर से निर्देश आ गए हैं। बहनों का सफर बेहतर हो सके, इसके लिए निगम हर संभव प्रयास करेगा।
विज्ञापन


महिलाओं को प्राथमिकता देनी चाहिए। अभी लिखित आदेश नहीं आया है, मगर अफसरों ने जानकारी दी है कि रक्षाबंधन पर 24 घंटे महिलाएं मुफ्त सफर कर सकती हैं। बहनों को मॉस्क और एक-एक राखी उपहार में निगम की ओर से दी जाएगी।- पीके कटिहार, एआरएम, रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed