{"_id":"588e2aeb4f1c1b7c3de804b7","slug":"four-student-escaped-away-from-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय से चार छात्र भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय से चार छात्र भाग
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 29 Jan 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
छात्रों ने भराड़ा मंदिर परिसर को चमकाया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नारायणपुर स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय से शनिवार की रात चार छात्र बाउंड्रीवाल फांदकर भाग निकले। जानकारी होने पर कॉलेज में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस को सूचना देने के बाद बच्चों की खोजबीन शुरू हुई। रविवार को चारों छात्र घुइसरनाथ धाम के करीब मिले तक जाकर कॉलेज प्रशासन ने राहत की सांस ली। बाद में सभी को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
नारायपुर स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय आवासीय में कक्षा एक से लेकर 12 तक के छात्र शिक्षा ग्रहण करते हैं। शनिवार की रात विद्यालय में पढ़ने वाले कक्षा 4 के छात्र रोहित शुक्ला निवासी पूरे बल्देव सांगीपुर के साथ कक्षा दो में पढ़ने वाला शक्ति सिंह पुत्र उमेश सिंह निवासी शाहपुर कोहड़ौर, कक्षा 4 का छात्र अमन सरोज पुत्र रमेश निवासी सिटी नगर कोतवाली और लालगंज का रहने वाला कक्षा तीन का छात्र विद्वानजीत पीछे की बाउंड्रीवाल फांदकर भाग निकले। रात में खाना खिलाने के दौरान छात्र-छात्राओं की गिनती होने लगी तो चार बच्चों के गायब होने की बात सामने आई। इससे विद्यालय में हड़कंप मच गया।
गायब बच्चों के सहपाठियों से पूछताछ के बाद कॉलेज के प्रिंसिपल अमरनाथ यादव ने जेठवारा पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस बच्चों की तलाश में जुट गई।
कालेज प्रशासन भी अपनी तरह से खोजबीन करने लगा। रविवार की सुबह पता चला कि सभी बच्चे रात में घुइसरनाथ धाम पहुंच गए थे। वहां दर्शन पूजन करने के बाद रोहित अपनी रिश्तेदारी में सभी बच्चों के साथ चला गया था। जानकारी मिलने के बाद कालेज प्रशासन सभी छात्रों को वापस ले आया। समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि कालेज से भागे सभी बच्चों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया। बतादें कि पहले भी विद्यालय की बाउंड्रीवाल फांदकर छात्र भागने में कामयाब हो चुके हैं।
विज्ञापन
तीसरी आंख रखेगी विद्यालय पर नजर
राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में छात्रों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरा लगवाने की तैयारी शुरू हो गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण सिंह ने बताया कि छात्रों के भागने की घटनाओं को रोकने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। निदेशालय पत्र भेजा गया है। संभावना है कि सप्ताह भर के भीतर सीसीटीवी कैमरा विद्यालय में लग जाएगा।