{"_id":"602431ea8ebc3ee9276a1705","slug":"four-robbers-arrested-after-an-encounter-pratapgarh-news-ald298917942","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ के बाद चार लुटेरे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ के बाद चार लुटेरे गिरफ्तार
विज्ञापन
नगर कोतवाली पुलिस से मुठभेड़ में गोली लगने से घायल बदमाश सलमान।
- फोटो : PRATAPGARH
वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर एटीएल ग्राउंड के करीब मंगलवार की रात पुलिस की लुटेरों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गोली लगने से तीन बदमाश घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। तीन बदमाश मौका पाकर फरार हो गए। पकड़े गए लुटेरों के पास से हाईवे पर लूटी गई पिकअप, घटना में प्रयुक्त कार व असलहा बरामद हुआ। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि मंगलवार की रात सीओ सिटी अभय पांडेय के नेतृत्व में पुलिस की टीमें बदमाशों की धरपकड़ में लगी थीं। रात में मोहनगंज चौकी प्रभारी को पता चला कि कुछ लुटेरे राजगढ़ की ओर से भुपियामऊ की तरफ आ रहे हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर ली। भुपियामऊ में पुलिस ने बदमाशों की कार रोकने का प्रयास किया।
इस पर वह कटरामेदनीगंज की ओर भागने लगे। जिसके बाद पुलिस ने उनका पीछा किया। एटीएल ग्राउंड के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर नाले में फंस गई। इस पर बदमाश कार से उतरकर पुलिस पर फायरिंग करने लगे। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। पैर में गोली लगने से सलमान पुत्र करम अली निवासी पतुलकी, सचिन वर्मा पुत्र राममूरत वर्मा निवासी रामगढ़ी थाना अंतू व गौरव पांडेय पुत्र जयनारायण निवासी सुखपालनगर पांचों गिर पड़े।
विज्ञापन
इसके अलावा पुलिस ने भाग रहे संजीत गुप्ता पुत्र संतलाल निवासी सुखपालनगर बनवीर काछ नगर कोतवाली को घेरकर दबोच लिया। जबकि गुफरान और वकील उर्फ आजाद खान पुत्र अफसर अली निवासी नरवा सिटी व अरशद निवासी प्रयागराज मौके से फरार हो गए। गोली लगने से घायल लुटेरों को जिला अस्पताल लाया गया।
उनके पास से रविवार की रात नगर कोतवाली के सरायबहेलिया के पास सुलतानपुर के रहने वाले सुब्बन से लूटी गई पिकअप, एक कार और दो तमंचे बरामद हुए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया। एएसपी ने बताया कि लुटेरों का सरगना अरशद है। यह नया गैंग है। सभी से पूछताछ के बाद पूर्व में हुई घटनाओं के बारे में कुछ जानकारी मिली है। इस गैंग के सदस्य झारखंड, मध्य प्रदेश समेत दूसरे प्रदेशों में भी वारदात को अंजाम देते हैं।
पिता हिस्ट्रीशीटर, दोनों बेटे निकल गए लुटेरे
एएसपी पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि पुलिस से हुई मुठभेड़ के दौरान फरार नगर कोतवाली के नरवा सिटी निवासी गुफरान व वकील उर्फ आजाद सगे भाई हैं। पिकअप चालक से हुई लूट में दोनों शामिल थे। पिकअप चालक से लूटे गए रुपये और मोबाइल उन्होंने ही रखा है। इनका पिता अफसर अली हिस्ट्रीशीटर है।
लूटी गई पिकअप को बरेली में बेचने की थी तैयारी
नगर कोतवाली के सरायबहेलिया के पास से रविवार की रात लूटी गई पिकअप को बदमाश बरेली ले जाकर बेचने की फिराक में थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार दो कारों में सवार बदमाशों ने पिकअप लूटी थी। संजीत गुप्ता अकेले पिकअप लेकर बरेली जा रहा था, मगर हरदोई में पकड़ लिया गया। पिकअप के आगे पीछे दो कारों से बदमाश साथ चल रहे थे। कुछ दिनों पहले इस गैंग के बदमाशों ने छत्तीसगढ़ में ट्रक चालक से डेढ़ लाख रुपये लूटे थे। अरशद अपने परिवार की होंडा सिटी कार लेकर लूटपाट करने आया था।