{"_id":"62926bd98b865f68b841ce9d","slug":"four-people-arrested-for-selling-firearms-in-lalganj-pratapgarh-news-ald334018086","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालगंज में तमंचा बनाकर बेचने वाले चार लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालगंज में तमंचा बनाकर बेचने वाले चार लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
लालगंज पुलिस द्वारा बरामद तमंचा व बनाने का सामान। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
एसपी सतपाल अंतिल के अपराध नियंत्रण अभियान के तहत शनिवार को लालगंज कोतवाली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस ने तमंचा बनाकर बेचने के आरोपी चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से छह तमंचे और डेढ़ दर्जन कारतूस बरामद किए गए।
लालगंज कोतवाली पुलिस को शनिवार सुबह जलेशरगंज रोड पर जैनपुर नहर पुलिया के पास चार युवक संदिग्ध दशा में खड़े दिखाई दिए। पुलिस को देख चारों भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें दौड़ाकर दबोच लिया। तलाश के दौरान उनके पास से तमंचा और तमंचा बनाने के उपकरण व कारतूस बरामद हुआ।
आरोपियों की पहचान लालगंज के खानापट्टी निवासी सलमान उर्फ मो. इकराम, जलेशरगंज निवासी सरवर अली, पूरे जीवन निवासी मोहम्मद अंसार व नवाबगंज थाना के धनऊ का पुरवा परियांवा निवासी शशांक कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचा बनाने के उपकरण, छह तमंचे तथा तीन अर्द्धनिर्मित तमंचे व आठ कारतूस बरामद किया।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लोग तमंचा बनाने और बेचने का काम करते हैं। सीओ रामसूरत सोनकर ने बताया कि आरोपी तमंचे का निर्माण कर अपराधियों की मदद करते थे। उन्होंने बताया कि कोतवाल कमलेश पाल की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत पांच मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

लालगंज पुलिस द्वारा तमंचा बनाने व अर्द्धनिर्मित तमंचे के साथ गिरफ्तार आरोपी। संवाद- फोटो : PRATAPGARH