{"_id":"5ed902608ebc3e905b5785e1","slug":"four-new-corona-patients-found-in-pratapgarh-number-reached-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ में कोरोना के चार नए मरीज मिले, 86 पहुंची संख्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ में कोरोना के चार नए मरीज मिले, 86 पहुंची संख्या
Thu, 04 Jun 2020 07:47 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़

Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 04 Jun 2020 07:47 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में गुरुवार को कोरोना के चार नए मरीज मिले। अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 86 पहुंच गई है। इनमें चार लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली से घर लौटे सीआरपीएफ जवान के संक्रमित होने के बाद उसकी मां, पत्नी व भाई की रिपोर्ट भी पाजिटिव आई है। वहीं जिला अस्पताल में भर्ती युवक भी कोरोना संक्रमित निकला। सभी को कोविड-19 एल-1 अस्पताल पूरे केशवराय में भर्ती कराया गया है।
बाघराय थाना क्षेत्र के भीखापुर कानेडीह के मजरे गरक का पुरवा में दिल्ली में तैनात सीआरपीएफ का जवान अवकाश लेकर घर आया था। उसके पेट में कई दिनों से दर्द था। परिजनों ने उसे प्रयागराज के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी 1 जून को कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिससे हड़कंप मच गया था।
2 जून को सीआरपीएफ जवान के परिजनों समेत 25 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। गुरुवार को मिली रिपोर्ट में सीआरपीएफ जवान की मां, पत्नी व भाई भी संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
जिसके बाद बाघराय सीएचसी अधीक्षक डा. शबीब हैदर गांव पहुंचे और संक्रमित लोगों को उपचार के लिए पूरे केशवराय स्थित कोविड-19 अस्पताल भेजा। पूरे गांव को सील करने के बाद लोगों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम को लगाया गया। आसपास के गांवों को भी सैनिटाइज कराया जाएगा।
वहीं दूसरी ओर संग्रामगढ़ के छतऊ का पुरवा का युवक दस दिन पहले मुंबई के नालासोपारा से ट्रेन से घर आया था। घर आने के बाद उसे बुखार व सांस लेने में दिक्कत होने लगी। परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।
गुरुवार को उसकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमित युवक को उपचार के लिए पूरे केशवराय स्थित लेवल वन अस्पताल ले गई। उसके परिवार वालों का भी सैंपल लेने की तैयारी चल रही है। सीएमओ डा. एके श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में अब तक 86 संक्रमित मिले हैं। चार की मौत हो चुकी है। संक्रमित लोगों के परिजनों व आसपास के लोगों की भी जांच कराई जाएगी।