फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Four crore rupees received for drainage of the city

Pratapgarh News: शहर की जल निकासी के लिए मिले चार करोड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Four crore rupees received for drainage of the city
शहर में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए शासन ने चार मोहल्लों में चार करोड़ की लागत से नाला निर्माण के लिए स्वीकृति देते हुए रिपोर्ट मांगी है। नाला निर्माण होने से शहर में जलभराव की समस्या से शहरियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद बेल्हा में 25 वार्ड हैं। विस्तारित क्षेत्र के अलावा पुराने मोहल्लों में जलभराव की समस्या बनी रहती है। मुख्यमंत्री से मिलकर चेयरमैन प्रेमलता सिंह ने मोहल्लों में जल निकासी की समस्या उठाई थी। बुधवार को शासन की ओर से सीवरेज एवं जलनिकासी योजना के तहत नगर पालिका में चार नाला निर्माण के लिए चार करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन

इसके लिए नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी को आगणन रिपोर्ट देने को कहा गया है। नगर पालिका की चेयरमैन प्रेमलता सिंह ने बताया कि शहर में जल निकासी की समस्या को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री से नाला निर्माण कराए जाने की मांग की गई थी। जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन नगर पंचायतों का भी मिले एक-एक करोड़
शासन ने सीवरेज एवं जल निकासी योजना के तहत नगर पंचायत हीरागंज, मानिकपुर , कटरागुलाब सिंह, सुवंसा, कटरामेदनीगंज में भी एक-एक करोड़ रुपये से नाला निर्माण किया जाएगा। नगर पंचायतों से स्थान व डीपीआर समय से उपलब्ध कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed