{"_id":"5db2c3baff8aedb928aad330079fb3f5","slug":"four-blocks-of-the-model-school-gift-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार ब्लॉक को मॉडल स्कूल का तोहफा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार ब्लॉक को मॉडल स्कूल का तोहफा
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 14 Jan 2015 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के चार और ब्लाक को मॉडल स्कूल का तोहफा मिला है। अगले शिक्षासत्र में बनने वाले भवन के लिए जल्द ही धनराशि जारी की जाएगी। इसके पूर्व सात ब्लॉक में मॉडल स्कूल खोलने के लिए भवन तैयार किया जा रहा है।
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान योजना के तहत ग्रामीण इलाकों में खुलने वाले मॉडल स्कूल में बच्चों को आवासीय शिक्षा दी जाएगी।
जिले के 17 ब्लॉक में से शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़े 15 विकास खंड में एक-एक मॉडल स्कूल का निर्माण होना है। जिले के सात विकास खंड में मॉडल स्कूल का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है, जबकि चार नए ब्लॉक में भी मॉडल स्कूल स्वीकृत किए गए हैं। शासन ने मंगरौरा, मानधाता, लालगंज और गौरा ब्लॉक के बच्चों को तोहफा के रूप में यह मॉडल स्कूल दिए हैं, जबकि जिले के कुंडा, विहार, सांगीपुर और लक्ष्मणपुर ब्लॉक में मानक के अनुरूप जमीन न मिलने के कारण अभी तक प्रस्ताव नहीं भेजा गया है। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के वित्त एवं लेखाधिकारी रामेश्वर तिवारी ने बताया कि शासन से बजट मिलते ही निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।