फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Four arrested with huge amount of stolen goods

चोरी के भारी भरकम सामान के साथ चार गिरफ्तार

Fri, 10 Jan 2020 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Four arrested with huge amount of stolen goods
Four arrested with huge amount of stolen goods - फोटो : PRATAPGARH
पुलिस ने चोरी के भारी भरकम सामान के साथ चार लोगों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए लोगों ने अपने पांच अन्य साथियों के भी नाम बताएं हैं। पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ चोरी का सामान रखने, धोखाधड़ी करने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पकड़े गए चारों आरोपियों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

कुंडा पुलिस को पता चला था कि कुछ लोग चोरी का सामान रखे हुए है। इस पर पुलिस ने एक के बाद एक को उठाना शुरू कर दिया। चार दिन चली कार्रवाई में पुलिस ने चार लोगों को उठाया। इसके बाद उनकी निशानदेही पर भारी भरकम सामान बरामद किया।
विज्ञापन

इसमें एक टै्रैक्टर, ट्राली, तीन साइकिल, कई बैट्री, सौदर्य प्रसाधन का भारी भरकम सामान, लैपटाप, मोबाइल आदि बरामद किया है। इसके साथ ही पुलिस को पकड़े गए युवकों ने अपने पांच साथियों के नाम भी बताए। पुलिस फरार लोगों को उठाने के लिए लगी हुई है। पुलिस ने जांच के दौरान दीपक पाल पुत्र दशरथ पाल निवासी फतवापुर संग्रामगढ़, शुभम पाल पुत्र जगन्नाथ पाल, सुमित पाल उर्फ भोला पुत्र जगन्नाथ पाल, सनील पटेल पुत्र छोटेलाल पटेल निवासी हिसामपुर मनगढ़ कुंडा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों ने बताया कि उनके साथ शिव कुमार पटेल पुत्र बेनी माधव, राम आसरे पुत्र मैकूलाल पटेल, धीरेंद्र पटेल पुत्र मैकूलाल पटेल निवासी हिसामपुर, अंकित पाल पुत्र प्यारेलाल कटरा मनगढ़, बच्चा उर्फ कुलदीप मुसहर पुत्र ब्रदी मुसहर निवासी सहजनी मानिकपुर भी शामिल थे। पुलिस ने सभी नौ लोगों पर चोरी, धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही फरार लोगों को खेाजने का काम चल रहा है। इधर पुलिस ने पकड़े गए चारों आरोपियों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed