फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Fortuner explodes in collision with truck

ट्रक की टक्कर से फाच्र्यूनर के परखचे उड़े, वृद्ध की मौत

Fri, 21 Feb 2020 12:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Fortuner explodes in collision with truck
प्रतापगढ के नवाबगंज थाना क्षेत्र के प्रयाग नगर वाजिदपुर में ट्रक से भिड़ी फार्चूनर कार। - फोटो : PRATAPGARH
लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर गुरुवार की देर शाम ट्रक की टक्कर से लखनऊ की ओर जा रही फाच्र्यूनर के परखचे उड़ गए। हादसे में कार में सवार वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन

जबकि चालक समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को एनटीपीसी ऊंचाहार अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद चालक ट्रक छोडक़र भाग निकला। हादसे के शिकार सभी लोग सोनभद्र के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के वाजिदपुर पयागनगर के करीब हाइवे पर प्रयागराज से लखनऊ की ओर जा रही कार में सामने से आए बेकाबू ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार के परखचे उड़ गए। आसपास के लोग दौड़े तो चालक ट्रक छोडक़र भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे का शिकार हुई कार के पीछे चल रहे कार से परिवार के लोग भी आ गए। उन्होंने घायलों को बाहर निकालने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे नवाबगंज थानाध्यक्ष कार में फंसे लोगों को बाहर निकलवाकर एनटीपीसी ऊंचाहार भागे।

वहां डाक्टरों ने अर्जुन सिंह (70) निवासी पकरी थाना राबट्र्सगंज सोनभद्र को मृत घोषित कर दिया। घायल चालक आशीष (30), हरिमोहन देवी (60), अतरबारा देवी (70), कुसुम देवी (50) और मिथलेश (50) निवासी पकरी थाना राबट्र्सगंज जनपद सोनभद्र का इलाज चल रहा है।
थानाध्यक्ष नवाबगंज ने बताया कि कार सवार लोग सोनभद्र से लखनऊ गृह प्रवेश के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। परिवार के लोगों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed