फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Former CMS of District Hospital Dr. Gupta fined Rs. 6.25 lakhs

Pratapgarh News: संपादित) जिला अस्पताल के पूर्व सीएमएस डॉ. गुप्ता पर सवा छह लाख का जुर्माना

Tue, 17 Oct 2023 09:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Tue, 17 Oct 2023 09:46 PM IST
विज्ञापन
Former CMS of District Hospital Dr. Gupta fined Rs. 6.25 lakhs
उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने जिला अस्पताल में बिना पैसे लिए ऑपेरशन करने से इन्कार करने के मामले में दोषी पाए गए पूर्व सीएमएस डॉ. प्रेम मोहन गुप्ता पर सवा छह लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। पट्टी क्षेत्र के गांव बेलारामपुर निवासी मृतक की पत्नी ने आयोग से न्याय की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन

बेलारामपुर गांव की सतिना देवी ने 29 जून 2010 को पति सोमई सरोज का अपेंडिक्स का ऑपरेशन कराने के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। उस समय सर्जन रहे डॉ. प्रेम मोहन गुप्ता की ओर से ऑपरेशन करने से पहले 10 हजार रुपये की मांग की गई। पीड़िता ने पांच हजार रुपये दिए भी, लेकिन डॉक्टर ऑपरेशन किए बगैर ही मौके से चले गए। इसके चलते कुछ ही देर में मरीज की मौत हो गई।
विज्ञापन

पत्नी सतिना ने आरोपी डॉ. गुप्ता के खिलाफ उपभोक्ता आयोग में केस दर्ज कर क्षतिपूर्ति की मांग की तो उसने आरोपों से इन्कार कर दिया। आयोग के अध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्र, सदस्य सहसराम पांडेय और ममता गुप्ता ने मामले की सुनवाई के दौरान डॉ. गुप्ता को दोषी पाया। आयोग ने डॉ प्रेम मोहन गुप्ता को सवा छह लाख रुपये की क्षतिपूर्ति वादी सतिना देवी को करने का आदेश दिया। यह राशि एक माह के भीतर देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed