फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Former BDC member shot himself with a pistol, committed suicide after not getting the loan amount

प्रतापगढ़ : पूर्व बीडीसी सदस्य ने तमंचे से खुद को गोली से उड़ाया, उधार के रुपये न मिलने पर उठाया आत्मघाती कदम

Sun, 03 Sep 2023 06:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 03 Sep 2023 06:48 PM IST
सार

पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मुकेश कुमार सरोज पावर मैक कंपनी में पानी की पाइप लाइन डालने का काम करता था। कुंडा पावर हाउस के सामने लोहे की दुकान भी खोल रखी थी। परिजनों के अनुसार उसने कई लोगों को लाखों रुपये उधार दे रखा था। रुपये न मिलने पर वह परेशान रहता था।

विज्ञापन
Former BDC member shot himself with a pistol, committed suicide after not getting the loan amount
मुकेश कुमार सरोज। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुंडा थाना क्षेत्र के अघिया के रहने वाले पूर्व बीडीसी सदस्य मुकेश कुमार सरोज (45) ने रविवार दोपहर बाद खुद को गोली से उड़ा लिया। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन के दौरान फॉरेंसिक टीम के साक्ष्य संकलन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन

पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मुकेश कुमार सरोज पावर मैक कंपनी में पानी की पाइप लाइन डालने का काम करता था। कुंडा पावर हाउस के सामने लोहे की दुकान भी खोल रखी थी। परिजनों के अनुसार उसने कई लोगों को लाखों रुपये उधार दे रखा था। रुपये न मिलने पर वह परेशान रहता था। कई दिनों से वह परेशान चल रहा था। रविवार दोपहर बाद घर के भीतर तमंचे से सिर में सटाकर गोली मार ली।

विज्ञापन


गोली उसका भेजा उड़ाते हुए पार हो गई। फायर की आवाज सुनकर परिजन दौड़कर कमरे में पहुंचे। खून से लथपथ मुकेश की हालत देख परिजन रोने बिलखने लगे। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद फॉरेंसिक टीम बुलाई। मृतक के पिता ओम प्रकाश सरोज ने बताया कि कई लोगों ने उसके बेटे से लाखों रूपये उधार ले रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपये मांगने पर लोग वापस नहीं लौटा रहे थे। बेटे की खुदकुशी के मामले में उसके पिता ने पुलिस को नामजद तहरीर दी। मृतक की 11 वर्षीय बेटी कली दिव्यांग है। वह पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। प्रभारी कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जता रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed