फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Former BDC member shot, condition critical

पूर्व बीडीसी सदस्य को मारी गोली, हालत गंभीर

Tue, 10 Aug 2021 08:09 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
Former BDC member shot, condition critical
लालगंज के भागीपुर कमौरा में युवक को गोली लगने के बाद मेडिकल कालेज पहुंचने पर जुटी भीड़। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
ग्राम पंचायत की बैठक से लौट रहे पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य को घात लगाए बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल पीड़ित को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना की छानबीन के लिए पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपियों को कोई सुराग नहीं लग सका। मामले में अभी तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के भागीपुर कमौरा निवासी धर्मेंद्र सरोज (35) पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य है। मंगलवार को वह ग्राम पंचायत की कार्ययोजना की बैठक से घर लौट रहा था। रास्ते में घात लगाए बैठे बदमाशों ने उसे गोली मार दी। सीने में गोली लगने से पूर्व बीडीसी सदस्य लहूलुहान होकर गिर गया। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े तो हमलावर भाग निकले। मौके पर पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों ने घायल बीडीसी को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

जहां गंभीर हालत में उपचार के लिए उसे भर्ती किया गया है। पूर्व बीडीसी को गोली मारने की जानकारी पर कोतवाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घंटे भर की छानबीन के बाद पुलिस को हमलावरों का सुराग नही लग सका। परिजनों से अकेले में पूछताछ के बाद पुलिस वापस लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने घटना के लेकर तहरीर नहीं दी है। गांव में चर्चा है कि दो लोगों के बीच वर्चस्व की लड़ाई में पूर्व बीडीसी पर हमला किया गया है। कोतवाल ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। परिजनों से तहरीर मंगाई गई है, मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।

लालगंज के भागीपुर कमौरा में गोली लगने से घायल युवक धर्मेन्द्र सरोज। संवाद

लालगंज के भागीपुर कमौरा में गोली लगने से घायल युवक धर्मेन्द्र सरोज। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed