फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Forger had printed the fake receipt College

जालसाज ने छपवा ली कालेज की फर्जी रसीद

Mon, 01 Dec 2014 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 01 Dec 2014 10:50 PM IST
विज्ञापन
Forger had printed the fake receipt College
प्रतापगढ़। एमडीपीजी के छात्रों की फीस हड़पकर फर्जी रसीद थमाने वाले युवक को सोमवार दोपहर दबोच लिया गया। पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। एक छात्र की तहरीर पर नगर कोवताली में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन



कालेज के काउंटर पर फीस जमा करने के दौरान भीड़ लग जाती है। छात्र कक्षाएं छूटने के भय से परेशान हो जाते हैं। इसका फायदा उठाकर अंतू थाना क्षेत्र के गड़वारा गांव निवासी आशीष सिंह उनकी फीस जमा करने के लिए रुपये ले लेता था। उसने कई छात्रों से रुपये लेने के बाद रसीद भी थमा दी। दो दिन पहले एमए के छात्र गोविंद ने क्लास में रसीद दिखाई तो पता चला वह नकली है।
विज्ञापन


इसके बाद श्यामबाबू सहित कई अन्य छात्राें ने रसीद दिखाई। कालेज प्रबंधन ने सभी की रसीदों को फर्जी बताया। आशीष सोमवार दोपहर फिर कालेज पहुंचा और गेट के बाहर ही फीस जमा करने वाले छात्रों को झांसे में लेने लगा। इसी दौरान वहां गोविंद, श्यामबाबू सहित कई अन्य छात्र पहुंच गए। उन लोगों ने आशीष को दबोच लिया और उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और आशीष को कोतवाली ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 वहां श्यामबाबू ने बताया कि आशीष ने शुभम प्रिंटिंग प्रेस बाबूगंज से फीस की जाली रसीद छपवाई है। उसने अपनी फीस की रसीद भी पुलिस को दिखाई। उसकी तहरीर पर पुलिस ने आशीष के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। शहर कोतवाल बलिराम मिश्र ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, हालांकि उसके पास से कोई रसीद बरामद नहीं हुई है। अभी वादी ने ही अपनी रसीद की फोटोकापी दी है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed