फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Forest Department personnel fired shells to remove leopard

तेंदुए को निकालने के लिए वन विभाग कर्मियों ने जगह-जगह दागे गोले

Mon, 09 Mar 2020 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Forest Department personnel fired shells to remove leopard
बिहार के शकरदहा में तेंदुआ निकलने की सूचना पर प्रयागराज से पहुंचे वन संरक्षक डा.राजीव मिश्रा। - फोटो : PRATAPGARH
तेंदुए को निकालने के लिए वन विभाग के कर्मियों ने जगह-जगह गोले दागे। इसके साथ ही उसकी खोज में पूरे दिन लगी रही। तेंदुआ निकलने की जानकारी पर वन संरक्षक प्रयागराज मंडल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने वनकर्मियों को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

बिहार के शकरदहा बरबन सिंह का पुरवा में तेंदुए की तलाश जारी है। वन कर्मियों ने तेंदुए को बाहर निकालने के लिए जगह-जगह गोले दागे। इसके साथ ही उसके पद्चिन्हों को चिन्हित किया।
विज्ञापन

उधर तेंदुए के निकलने की सूचना पर शाम को तीन बजे वन संरक्षक प्रयागराज मंडल डा.राजीव मिश्रा भी गांव पहुंचे। उन्होंने तेंदुए के निकलने के स्थान का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने उसके पदचिन्हों को चिन्हित करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से अलग-अलग समय पर ड्यूटी के दौरान घूमकर तेंदुए की तलाश करने का निर्देश दिया।

कहा कि जहां भी तेंदुआ दिखे वहीं से तत्काल सूचना दी जाए। अगर तेंदुआ दिखता है और उसकी लोकेशन मिल जाती है तो कानपुर की टीम बुलाकर उसे पकड़ा जाएगा।
वह करीब एक घंटे गांव में रुके रहे। इसके बाद वह प्रयागराज के लिए रवाना हेा गए। इस मौके पर डीएफओ बीआर अहिरवार सहित पूरे जिले के वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। हालांकि दूसरे दिन किसी को तेंदुआ नहीं दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed