{"_id":"5a073d904f1c1b9f678baab9","slug":"for-chairperson-post-83-female-against-40-male","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरुषों पर भारी, 'आधी आबादी' की दावेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरुषों पर भारी, 'आधी आबादी' की दावेदारी
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 11 Nov 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
निकाय चुनाव में नगर पालिका और नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए 'आधी आबादी’ में ज्यादा उत्साह है। शायद यही वजह है कि अध्यक्ष पद के पुरुष प्रत्याशियों की संख्या जहां सिर्फ 43 है तो वहीं महिला उम्मीदवार 80 हैं। महिला सीटों पर तो महिलाएं चुनाव लड़ रही रही हैं, समान्य सीटों पर भी उन्होंने तगड़ी दावेदारी जताई है।
निकाय चुनाव में आरक्षण के चलते नगर पालिका बेल्हा की सीट महिला हो गई है। इसके लिए 13 महिला प्रत्याशी मैदान में हैं। सीटों के आरक्षण की घोषणा के पहले उनके पति ही जनता की सेवा में अपना समय व्यतीत करते नजर आ रहे थे। रानीगंज, लालगंज व कुंडा में महिला प्रत्याशियों की अधिक भीड़ है। वहां रोचक मुकाबला होने की संभावना है। नवसृजित नगर पंचायत रानीगंज अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित है। यहां पहली बार चुनाव होने जा रहा है। अध्यक्ष बनने के लिए राजनैतिक दलों के अलावा 16 प्रत्याशी चुनावी जंग में उतरी हैं। नवसृजित लालगंज नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 20 महिलाएं चुनाव मैदान में हैं। कुंडा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 16 महिला प्रत्याशी चुनाव चिन्ह के साथ मैदान मारने के लिए बेकरार हैं। मानिकपुर नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए 16 पुरुष प्रत्याशी के बीच 5 महिला प्रत्याशी भी मुकाबले में हैं। पट्टी नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के 5 पुरुषों से अध्यक्ष पद की कुर्सी छीनने के लिए एक महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। एक महिला प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया था लेकिन बाद में उसने अपना नामांकन वापस ले लिया। नगर पंचायत सिटी में 14 पुरुषों का मुकाबला करने के लिए 2 महिलाओं ने भी दावेदारी ठोंकी है। कटरामेदनीगंज में 7 प्रत्याशी मैदान में हैं। अंतू नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 8 पुरुष चुनावी मैदान में हैं।