फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   fog in belha

धुंध की चादर से ढका बेल्हा

Fri, 02 Dec 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़ Updated Fri, 02 Dec 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
fog in belha
न्‍यूूज

विज्ञापन
शुक्रवार को कोहरे का कहर और ज्यादा हो गया। दिनभर आसामन में धुंध की चादर तनी रही। कोहरे का असर इतना ज्यादा था कि एक बार भी सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके। जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। दिनभर मौसम साफ नहीं हो पाया। सड़कों पर वाहन दिन में लाइट जलाकर चल रहे थे। इधर दिन के तापमान में लगातार गिरावट होने के कारण शुक्रवार को अचानक ठंड बढ़ गई। चार दिनों से घना कोहरा पड़ने से स्कूली बच्चों और नौकरी पेशा वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शुक्रवार को कोहरे का असर और भी अधिक हो गया।  कोहरे ने दिनभर पूरी तरह सूर्यदेव को ढके रखा। इससे दिन में चलने वाले वाहन लाइट जलाकर चल रहे थे। कोहरा इतना अधिक था कि पच्चीस मीटर देखना भी मुश्किल था। शहरी इलाकों में कोहरे का प्रभाव कम रहा, मगर ग्रामीण इलाकों में इतना असरदार कोहरा था कि लोगों को दस कदम की दूरी पर देखना मुश्किल हो रहा था। शुक्रवार को सूर्यदेव बादलों में छिपे रहे।  इधर 29 नवंबर के बाद से लगातार दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 14.8 और अधिकतम तापमान 18.8 सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि गुरुवार का न्यूनतम तापमान 14.2 और अधिकतम तापमान 21.2 था। जो गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 2.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन


सुबह घना कोहरा होने से लोग ठंड से बचने के लिए ऊनी कपड़ों में लिपटे रहे। जबकि दोपहर बाद ठंड का स्वरूप और बढ़ने से लोग अलाव का सहारा लेने लगे हैं। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि कोहरे का असर अभी जारी रहेगा। उन्होंने बताया तेज गति से हवाओं के चलने से ही कोहरे से निजात मिलेगी, मगर इससे गलन भरी ठंड का दौर प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठंड से वृद्ध की सांसें थमीं
रानीगंज कैथौला(ब्यूरो)। लालगंज कोतवाली के कलापुर निवासी छेदीलाल गुप्ता(65) पुत्र रामअवतार गुरुवार को शाम घर पर परिजनों के साथ बैठा था। बताया जाता है कि ठंड लगने से अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। ठंड से वृद्ध की मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया। एसडीएम राजेंद्र प्रसाद तिवारी ने बताया की राजस्व कर्मियों को भेजकर रिपोर्ट मंगाई जा रही है। ठंड से मौत की पुष्टि होने पर शासन को सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed