फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Fog and cold shadow, income of roadways and passengers in buses decreased

Pratapgarh News: कोहरा और ठंड का साया, रोडवेज की आय, बसों में यात्री घटे

Sun, 31 Dec 2023 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 31 Dec 2023 02:34 AM IST
विज्ञापन
Fog and cold shadow, income of roadways and passengers in buses decreased
सर्द हवाओं और ठंड का असर राज्य सड़क परिवहन निगम की रोडवेज बस सेवा पर भी पड़ा है। ठंड और कोहरे की मार से रोडवेज बसों में अचानक 30 फीसदी से अधिक यात्रियों की संख्या घट गई है। बसों से यात्री घटने से रोडवेज की आमदनी पर भी असर पड़ा है। प्रतिदिन दो लाख का नुकसान हो रहा है। एआरएम पीके कटियार ने बताया कि प्रतापगढ़ डिपो की प्रतिदिन की औसतन आय दस लाख से घट कर बीते तीन दिन से आठ लाख तक सिमट गई है।
विज्ञापन

परिवहन निगम के 60 बसें विभिन्न रूट पर चल रही हैं। इसके अलावा 16 बसें भी हैं, जिनका संचालन प्रयागराज और लखनऊ के बीच संचालित किया जाता है। कोहरा और ठंड की वजह से पिछले तीन दिन से यात्रियों की संख्या काफी घट गई। अधिकतर बसें डिपो में खड़ी होकर यात्रियों का इंतजार कर रही हैं। यहां तक कि परिचालक यात्रियों से बस में बैठने के लिए मनुहार करते दिख रहे हैं। फिलहाल बसों को जैसे-तैसे पांच से दस यात्रियों को बैठाकर सड़क पर दौड़ाया जा रहा। पर्याप्त यात्री न मिलने से बसें घाटे में चल रही हैं। रही सही कसर डग्गामार बसें पूरी कर दे रही हैं। डग्गामार वाहन रोडवेज की आमदनी को प्रभावित कर रहे हैं। चालकों व परिचालकों के मुताबिक जो लक्ष्य मिलता है, वह भी इस समय पूरा होना संभव नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक पीके कटियार ने बताया कि डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस और परिवहन विभाग का सहयोग नहीं मिल पा रहा है। जहां तक यात्रियों की संख्या घटने की बात है तो ठंड और कोहरे की वजह से ऐसा हुआ है। ठंड कम होने पर यात्री बढ़ेंगे। फिलहाल कुछ रूटों पर बसें घाटे में चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट--------
अयोध्या में पीएम का कार्यक्रम, बस संचालन पर रोक
अयोध्या में पीएम का कार्यक्रम लगा है। इसके चलते बसों के संचालन पर रोक लगा दी गई है। कुछ बसों को सुल्तानपुर से बाईपास के रास्ते चलाया जा रहा है। इस वजह से भी यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है।
इनसेट---------
ट्रेनों की लेटलतीफी, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
काशी विश्वनाथ और जनता एक्सप्रेस के निरस्त होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। मजबूरी में यात्रियों को अपना यात्रा निरस्त करनी पड़ रही हैं।
वाराणसी से देहरादून को जाने वाली जनता एक्सप्रेस और दिल्ली को जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस निरस्त होने की वजह से यात्रियों को मजबूरन पद्मावत और पंजाबमेल से सफर करना पड़ रहा है। दोनों ट्रेनों में सवार होने के लिए यात्रियों के बीच हर दिन धक्कामुक्की हो रही है। स्टेशन अधीक्षक शमीम ने कहा कि ट्रेनों में इस बार ठंड के दिनों में भी भीड़ कम नहीं हो रही है। काशी विश्वनाथ और जनता एक्सप्रेस निरस्त होने की सूचना एक महीने पहले प्रसारित की गई थी। इस वजह से टिकट बिक्री भी कम हुई है। सामान्य टिकट लेकर लोग लंबी दूरी का सफर तय कर रहे हैं।

स्टेशन अधीक्षक के मुताबिक शनिवार को पंजाबमेल तीन घंटा तो पीआरएल पैसेंजर दो घंटा, दिल्ली से प्रतापगढ़ को आने वाली पद्मावत एक्सप्रेस 2.15 घंटे, लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस आधा घंटे की देरी से प्रतापगढ़ जंक्शन पहुंची। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed