फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Five miscreants who looted the agent were arrested by the police

Pratapgarh News: एजेंट से लूटपाट करने वाले पांच बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े

Fri, 25 Nov 2022 05:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Five miscreants who looted the agent were arrested by the police
आसपुर देवसरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार लूट के आरोपी बदमाश। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
समूह का पैसा वसूल कर लौट रहे लोगों से लूटपाट करने वाले पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से कई मोबाइल, असलहा समेत घटनाओं में प्रयुक्त बाइक भी बरामद करने का दावा पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के रामगंज की ओर जाने वाली सड़क पुलिया मोड़ के पास से बुधवार की रात पुलिस ने दो बाइक पर सवार पांच लोगों को दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी लूटपाट करने के लिए घात लगाए बैठे थे।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान पकड़े गए हर्रईपट्टी के रहने वाले दिनेश कुमार यादव ने बताया कि 10-12 दिन पहले दियावां प्राथमिक विद्यालय के पास से समूह के एजेंट के साथ साथी शैलेंद्र यादव व कृष्ण कुमार उर्फ मोटू निवासी दियावां, सिरताज अली उर्फ नसीम व अच्छेलाल वर्मा निवासी लवेदा व राहुल के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अच्छेलाल ने बताया कि बरामद मोटर साइकिल साथी सिरताज के साथ जौनपुर से चुराई थी। अक्तूबर माह में भी समूह एजेंट के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था। भागने के दौरान फायरिंग भी करनी पड़ी थी। पुलिस ने पकड़े गए दिनेश यादव, शैलेंद्र यादव, अजीत पटेल, सिरताज व अच्छेलाल को लिखापढ़ी के बाद जेल भेज दिया। उनके फरार साथियों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed