फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   firing on beatal shop owner

पान विक्रेता को गोलियों से भूना

Sat, 11 Aug 2018 11:59 PM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
प्रतापगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 11 Aug 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
निमंत्रण में शामिल होने के बाद शुक्रवार की देर रात घर लौट रहे बाइक सवार पान विक्रेता को गोलियों से भून दिया गया। शनिवार की सुबह भाटी जंगल में उसका खून से लथपथ शव मिला। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आसपुर देवसरा-पट्टी मार्ग पर दयालपुर बाजार चौराहे पर जाम लगा दिया। पुलिस के लाख समझाने के बाद भी लोग हटने को तैयार नहीं हुए। बार-बार उग्र हो रहे लोगों पर पुलिस ने लाठियां भांजकर जाम खत्म कराया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।
विज्ञापन

आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के पूरेदलपतशाह निवासी मोतीलाल (35) की दयालगंज बाजार में पान की दुकान है। शुक्रवार की शाम 4 बजे मोतीलाल पत्नी कंचन से यह कहकर निकला था कि वह अतरौरा निवासी छोटू वर्मा के घर निमंत्रण में शामिल होने जा रहा है। वह पहले दयालगंज बाजार गया। रात में अपने गांव के साथी सुरेश वर्मा और धौरहरा निवासी संतोष चौरसिया के साथ छोटू के घर पहुंचा। जहां तीनों ने मांसाहारी भोजन किया। रात करीब नौ बजे सुरेश और संतोष घर चले गए। कुछ देर बाद मोतीलाल घर के लिए निकला। भाटी गांव के करीब बदमाशों ने उसे गोलियों से भून दिया। गोली लगने के बाद वह चंद कदम भागने के बाद धान के खेत में गिर पड़ा। फायरिंग की आवाज सुनने के बाद भी कोई उस ओर नहीं आया और न ही पुलिस को सूचना दी। परिवार के लोग उसकी तलाश रातभर करते रहे। मोबाइल पर घंटी जा रही थी, लेकिन काल रिसीव नहीं हो रही थी। शनिवार की सुबह मोतीलाल की लाश मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीण शव चारपाई पर लादकर दयालगंज बाजार के चौराहे पर पहुंचे। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मंाग को लेकर रोड पर जाम लगा दिया। इससे देवसरा-पट्टी मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। मौके पर पहुंचे सीओ पट्टी जेडी मिश्रा व देवसरा एसओ लोगों को समझाते बुझाते रहे, लेकिन उनकी बात सुनने को कोई तैयार नहीं था। तीन घंटे तक जाम चलता रहा। लोग बीच-बीच में उग्र हो जा रहे थे। पुलिस की लोगों से तकरार होती रही। पट्टी, कंधई थाने की फोर्स भी बवाल की आशंका को देखते हुए मौके पर पहुंच गई। एएसपी पूर्वी पूर्णेदु सिंह के पहुंचने पर पुलिस बल ने जाम लगाए लोगों पर लाठियां भांजकर रास्ता खाली कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी पूर्वी ने बताया कि लोगों पर लाठीचार्ज नहीं हुआ। केवल लाठियां पटककर भीड़ को तितर-बितर किया गया। मृतक की पत्नी कंचन की तहरीर पर गांव के विपिन पांडेय और कविता सिंह पत्नी गुड्डू सिंह चौहान के खिलाफ बहिस्तवा का केस दर्ज कर लिया गया है। घटना को अंजाम देने वालों की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है।
विज्ञापन


मोतीलाल की तलाश में था विपिन, तीन माह पहले भी हुई थी फायरिंग
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के पूरेदलपतशाह निवासी मोतीलाल की हत्या के बाद पहुंची पत्नी कंचन का रो-रोकर बुरा हाल था। कंचन आरोप लगाने लगी कि रात में आठ बजे के करीब गांव के विपिन पांडेय ने उसके पति से बात करने के लिए उसके नंबर पर फोन कर पूछ रहा था। कंचन ने अपनी तहरीर में आशंका जताई है कि विपिन और कविता ने उसके पति की हत्या कराई है। ग्रामीणों की मानें तो कविता ने जमीन खरीदने के लिए मोतीलाल को डेढ़ लाख रुपये दिया था। बाद में जमीन का बैनामा करने से मोतीलाल ने कन्नी काट लिया था। कविता ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। विपिन से भी मोतीलाल ने रुपये ले रखे थे। पुलिस दोनों के घर पहुंची लेकिन वे नहीं मिले। तीन माह पहले मोतीलाल के ऊपर फायरिंग हुई थी। जिसमें वह बाल-बाल बच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायर की आवाज को ग्रामीणों ने कर दिया अनसुना
पूरेदलपतशाह निवासी मोतीलाल की हत्या बदमाशों ने गोली मारकर की। फायरिंग की आवाज ग्रामीणों ने सुना लेकिन उसे अनसुना कर दिया। यदि समय पर पुलिस को सूचना दे देते या ग्रामीण घटनास्थल की ओर आते तो आठ घंटे मोतीलाल का शव खेत में पड़ा न रहता। मौके से तीन पिस्टल का खोखा बरामद हुआ है। ग्रामीणों की मानें तो 7 राउंड फायर हुआ था।


आशनाई के फेर में हुई पान विक्रेता की हत्या!
पूरेदलपतशाह के रहने वाले मोतीलाल की हत्या के पीछे के कारणों की छानबीन में पुलिस लगी हुई है। मृतक के मोबाइल की काल डिटेल निकाली जा रही है। शुक्रवार की सुबह से लेकर देर रात तक उसने किन-किन लोगों से बातचीत की थी। इसका ब्योरा निकालने के बाद पुलिस घटना के हर बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। दयालगंज बाजार में इस बात की चर्चा होती रही कि मोतीलाल की हत्या का कारण जमीन के विवाद के अलावा आशनाई भी हो सकता है। अतरौरा के छोटू वर्मा का परिवार पहले दयालगंज बाजार में ही रहता था। खाने-पीने का शौकीन मोतीलाल शुक्रवार की शाम मुर्गा छोटू के घर पहुंचाया था। ताकि बाद में वह दोस्तों संग जाकर खाना खा सके। सीओ पट्टी जेडी मिश्रा का कहना है कि हर बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। जमीन के साथ ही आशनाई की भी पड़ताल कीजा रही है। बाजार में ऐसी जानकारी भी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed